युवक की पिटाई के बाद गोलीबारी से दहशत, वर्चस्‍व की लड़ाई में गया के मानपुर में हो सकती है बड़ी घटना

गया के मानपुर में वर्चस्‍व की लड़ाई कभी भी हिंसक रूप ले सकती है। कुछ दिन पूर्व आठ लोगों की गिरफ्तारी से एक पक्ष के कुछ लोग आक्रोशित हैं। शनिवार शाम इसी प्रतिशोध में एक युवक की पिटाई कर दी गई और गोलीबारी की गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:44 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:44 PM (IST)
युवक की पिटाई के बाद गोलीबारी से दहशत, वर्चस्‍व की लड़ाई में गया के मानपुर में हो सकती है बड़ी घटना
गया के मानपुर में मारपीट के बाद फायरिंग। प्रतीकात्‍मक फोटो
मानपुर (गया), जागरण संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना थम नहीं रही है। शनिवार की रात गांधीनगर मोहल्ले के समीप मुख्यमार्ग पर एक युवक की पिटाई के बाद जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन मोहल्‍ले में दहशत जरूर कायम हो गया है। लोग बड़ी घटना की आशंका से सहमे हुए हैं। बताया जाता है कि एक पक्ष के कुछ लोगों की गिरफ्तारी के प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद शांत होने की थी संभावना 
गांधीनगर एवं आसपास के मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी होती रहती है। एक माह के दरम्यान छह बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस दौरान एक बार एक कार को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचते ही दोनों गुटों के लोग फरार हो जाते हैं। चार दिनों पूर्व आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया तो लगा कि अब क्षेत्र में शांति रहेगी।  लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
कभी भी हो सकती है बड़ी हिंसक झड़प
एक पक्ष के आठ लोगों के गिरफ्तारी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी आ गई। वे मौके का इंतज़ार करने लगे। मौका मिलते ही गांधीनगर के मोहल्ले के एक युवक की पिटाई दूसरे मोहल्ले के लोगों ने कर दी। दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की गई। युवक कर पिटाई के बाद हुई गोलीबारी की घटना से गांधीनगर, कल्पुनगर, कुमीॅटोला सहित कई मोहल्ले में दहशत कायम है। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों को मात देने में जुटे है । कभी भी यहां हिंसक झड़प हो सकती है। मामला भयंकर रुप नहीं ले इसके लिए पुलिस चौकस है। उक्त मोहल्ले में पुलिस गश्‍ती बढा़ दी गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया की एक युवक की पिटाई के बाद गोलीबारी होने की सूचना मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
chat bot
आपका साथी