औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, ईंट भट्ठा पर एक पक्ष ने मचाया उत्‍पात, क्षतिग्रस्‍त की बाइक

औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने ईंट भट्ठा पर पहुंचकर उत्‍पात मचाया। बताया जाता है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में यहां अक्‍सर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 07:35 AM (IST)
औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, ईंट भट्ठा पर एक पक्ष ने मचाया उत्‍पात, क्षतिग्रस्‍त की बाइक
औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग से दहशत। प्रतीकात्‍मक फोटो

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रायपुरा एवं भरथौली गांव के युवकों के बीच सोमवार की शाम फायरिंग हो गई। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस दौरान एक ईंट भट्ठा पर उत्‍पात मचाया गया। एक बाइक क्षतिग्रस्‍त कर दी गई। घटना के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन हंगामा करने वाले दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए।

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री के समर्थकों के बीच लंबे समय से है विवाद

बताया जाता है कि रायपुरा (औरंगाबाद) के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह का गांव है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों गांव में विधानसभा चुनाव के समय से ही विवाद चला आ रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद दोनों गांव में विधायक एवं पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के समर्थक के बीच फायरिंग हुई थी। फायरिंग मामले में मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। इस बार भी फायरिंग का मामला पूर्व के विवाद से जुड़ा बताया जाता है।

ईंट भट्ठा पर मचाया उत्‍पात

आरोप है कि फायरिंग करने वाले रायपुरा गांव के युवकों ने भरथौली गांव निवासी सिनेश सिंह की ईंट भट्ठा पर हमला कर दिया। वहां खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस के अलावा रिसियप एवं नगर थाना की पुलिसबल पहुंची। वहां की स्थिति का मुआयना किया। एसडीएम सदर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों गांव के युवकों के बीच फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर पुलिस बल कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी