अगलगी में तीन मवेशी झुलस गए

संवाद सूत्र, वजीरगंज: केनार पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत महदेवा गाव में शनिवार रात घर में आग लगन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 03:01 AM (IST)
अगलगी में तीन मवेशी झुलस गए
अगलगी में तीन मवेशी झुलस गए

संवाद सूत्र, वजीरगंज: केनार पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत महदेवा गाव में शनिवार रात घर में आग लगने से तीन मवेशी झुलस गए। घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित वृद्ध व दिव्यांग सुरेश मिस्त्री ने बताया कि वे सोए हुए थे। घर में अचानक आग लग गई। धुआं व मवेशियों की आवाज से नींद खुली। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर का सारा सामान जल गया। तीन मवेशी झुलस गए। पीड़ित ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर उचित मुआवजे की माग की है। ग्रामीण धर्मेद्र सिंह, रविंद्र कुमार रवि, सुनिल सिंह ने पीड़ित को उचित मुआवजा देने की माग की है।

chat bot
आपका साथी