मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए जलाई गई आग ने फूंका घर, तीन म‍वेशी भ्‍ाी गंभीर रूप से झुलसे

कोंच प्रखंड के मंझियावां गांव में मंगलवार की देर रात दो घरों में आग लगने से सारे सामान राख हो गए। धान के पुंज जल गए। तीन भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। पीडि़त मुनेश्वर यादव विमलेश यादव के परिवार लोग खुले आसमान के नीचे समय गुजार रहे हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 12:26 PM (IST)
मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए जलाई गई आग ने फूंका घर, तीन म‍वेशी भ्‍ाी गंभीर रूप से झुलसे
आग ने छीना दो परिवारों का आशियाना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जेएनएन, कोंच (गया)। जिले के कोंच प्रखंड के मंझियावां गांव में मंगलवार की देर रात दो घरों में आग लगने से सारे सामान राख हो गए। धान के पुंज जल गए। तीन भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। पीडि़त मुनेश्वर यादव विमलेश यादव के परिवार लोग खुले आसमान के नीचे समय गुजार रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंझियावां के मुनेश्‍वर यादव के घर में मंगलवार की देर रात मवेशियों को ठंड से बचाने  के लिए आग रखकर पुआल जलाई जा रही थी। सोते समय मवेशी घर में बोरसी की आग बुझाई नहीं गई। देर रात आग मवेशीघर में लग गई। आग की तपिश का अहसास होने पर जब नींद खुली तो स्थिति भांपकर घर के सदस्‍य सन्‍न रह गए। वे जान बचाकर घर से भागे। बाहर आकर शोर मचाया। गांव के लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी, तसला लेकर दौड़े। आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।  ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार जानवरों को निकाला गया। तबतक तीन भैंस झुलस चुकी थीं। वहीं घर में रखे सारे सामान राख हो गए थे। बगल के विमलेश यादव के घर को भी आग ने स्‍वाहा कर दिया। साथ ही खलिहान में भी आग की लपटों ने धान के बोझे राख कर दिए। अगलगी से दो परिवारों का सबकुछ राख हो गया है। वे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हैं। स्‍थानीय पंचायत समिति सदस्य जयंत यादव ने कहा कि रात में हीं सीओ को इसकी सूचना दी गई है। लेकिन घटना के 12 घंटे बाद भी कोई पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं आए हैं।

chat bot
आपका साथी