प्रेम-प्रसंग को ले दो पक्षों में पथराव मामले में 37 आरोपित पर प्राथमिकी, सात गिरफ्तार

गया गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला पहासवर मोड़ पर गुरुवार की रात को दो पक्षों के बीच जमकर पथराव की वारदात हुई। पथराव में कई स्थानीय लोगों को भी चोट लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 12:29 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 12:29 AM (IST)
प्रेम-प्रसंग को ले दो पक्षों में पथराव मामले में 37 आरोपित पर प्राथमिकी, सात गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग को ले दो पक्षों में पथराव मामले में 37 आरोपित पर प्राथमिकी, सात गिरफ्तार

गया: गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला पहासवर मोड़ पर गुरुवार की रात को दो पक्षों के बीच जमकर पथराव की वारदात हुई। पथराव में कई स्थानीय लोगों को भी चोट लगी है। जख्मी लोगों को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पथराव को लेकर दोनों ओर से 37 लोगों को आरोपित बनाते हुए नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इधर, गुरुवार की रात घटना की सूचना पर कोतवाली थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस गश्ती दल के सामने भी पथराव हुआ। चूंकि गश्ती दल पर जवानों की संख्या कम थी। इसलिए भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके। लगातार पथराव की सूचना गश्ती दल ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। तब जाकर कोतवाली थाना की कई गश्ती वाहन से जवान पहुंचे। जवान पहुंचने पर पथराव शांत हो गया। लेकिन हंगामा होता रहा। पुलिस की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं था। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व एक लड़की को लेकर एक युवक फरार हो गया था। अभी हाल में युवक और लड़की दोनों जालंधर से लौटा था। परिवार के बीच सुलह हो गई थी। इसी बीच लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने युवक को निशाना बनाकर हमला कर दिया। यहीं बात बिगड़ गई। गुरुवार की शाम रामशिला पहासवर मोड़ पर हंगामा करते हुए युवक के घर पर हमला कर दिया। उसके बाद पथराव शुरु हो गया। इस में पथराव में कुछ युवक व महिला को चोट लगी है। इधर, घटनास्थल पर हालात बिगड़ते देख नगर पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार साह एवं डेल्हा थाना की महिला पदाधिकारी दल-बल के साथ पहुंची। डीएसपी ने दोनों पक्ष को समझाने का भरसक प्रयास किया। बार-बार कहा जा रहा था कि लॉकडाउन है। अपने-अपने घरों में रहे। लेकिन हंगामा कर रहे लोगों ने बिना मास्क पहने हुए थे। तब जाकर पुलिस ने सख्ती से पेश आया। घटनास्थल पर देर रात कोतवाली और डेल्हा थाना की पुलिस कैंप कर रही थी। घटना की पुष्टि डीएसपी नगर ने की है। उन्होंने कहा कि प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर हंगामा व पथराव हुआ था। अब मामला शांत है। हंगामा और पथराव करने वाले को चिहित किया गया है।

वहीं, कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दोनों ओर से 37 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों की कोरोना जांच के उपरांत जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी