छेड़छाड़ व लूट की कराई प्राथमिकी

गया। शेरघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार को कुछ मनचलों ने एक महिला के साथ घर में जबरन घुस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 08:30 AM (IST)
छेड़छाड़ व लूट की कराई प्राथमिकी
छेड़छाड़ व लूट की कराई प्राथमिकी

गया। शेरघाटी थाना क्षेत्र में बुधवार को कुछ मनचलों ने एक महिला के साथ घर में जबरन घुसकर छेड़छाड़ की। इसके बाद आभूषण तथा नकदी लूट ले गए। इस मामले में पीड़िता ने शेरघाटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अरविद कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छानबीन शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने बताया कि घर में घुसकर गाली-गलौज एवं मारपीट की। गांव के ही रविदर कुमार अपने साथियों के साथ गांव के बगल में स्थित कुट्टी मिल के पास थे। वे सभी सिगरेट पीकर निवारी के पुंज पर जले हुए सिगरेट को फेंक रहे थे। जिसका विरोध करने पर रविदर यादव गाली-गलौज करते हुए अपने कई साथियों के साथ घर में घुस गया। उसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। सोने की बाली और घर में रखे 30 हजार रुपए लूट लिए। साथ ही कई लोगों को इकट्ठा कर मेरे देवर रमेश यादव की पिटाई कर दी।

chat bot
आपका साथी