जोखिम उठाकर किसानों ने धान रोपना किया शुरू

धान की फसल के लिए पर्याप्त बारिश नहीं होने के बावजूद किसान जोखिम उठाते हुए धान की रोपनी होने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Jul 2018 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jul 2018 07:50 PM (IST)
जोखिम उठाकर किसानों ने धान रोपना किया शुरू
जोखिम उठाकर किसानों ने धान रोपना किया शुरू

गया। धान की फसल के लिए पर्याप्त बारिश नहीं होने के बावजूद किसान जोखिम उठाते हुए धान की रोपनी करने लगे हैं, क्योंकि रोपाई के नक्षत्र बीतने वाले हैं। हालांकि दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में किसान बिचड़े लेकर रोपाई शुरू कर दिए हैं। प्रखंड के टनकुप्पा, जिवनबिगहा, त्रिलोकीचक, मखदुमपुर, बादिलबिगहा, करियादपुर, चोवार, बहसापीपरा, बरसौना, उतलीबारा, महेर, ढीबर, पुनौल आदि के किसान धान रोपने में लगे हैं। वैसे किसान जो किसी तरह धान के बिचड़े को बचा पाने में कामयाब हुए। वैसे ही किसान आज पूरी तैयारी के साथ रोपाई कर रहे हैं। ऐसे किसानों में मन में मौसम पर उतना भरोसा नहीं। जितना की गत वर्ष इस समय तक था। छोटे तबके के किसान अभी बिचड़े को ही बचाने में लगे हैं। खेतों में आई कुछ नमी को देख मध्यम आय वाले किसान जोखिम उठाने को कमर कस रहे हैं। कुशल कृषक रंजीत सिंह उर्फ झलक सिंह, महेन्द्र यादव, कपिलदेव यादव, विजय यादव आदि कहते हैं कि मानसून देर से आई है। धान व खरीफ का फसल प्रभावित होगा।

chat bot
आपका साथी