Kaimur: मिट्टी के लिए हुए विवाद में हुई गोलीबारी में पिता-पुत्र घायल, जेसीबी संचालक पर आरोप

कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में मिट्टी के लिए जेसीबी संचालक संग हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में पिता-पुत्र जख्‍मी हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:24 PM (IST)
Kaimur: मिट्टी के लिए हुए विवाद में हुई गोलीबारी में पिता-पुत्र घायल, जेसीबी संचालक पर आरोप
अस्‍पताल में घायल का बयान लेने पहुंची पुलिस। जागरण

मोहनियां (कैमूर), संवाद सहयोगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कठेज गांव के बधार में गुरुवार की शाम मिट्टी के विवाद में हुई गोलीबारी में पिता-पुत्र घायल हो गए।दोनों का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया। घायलों में महेंद्र प्रताप सिंह(42) व उनके पुत्र विश्वजीत सिंह(20) शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिट्टी के लिए 10 मई को हुआ था विवाद

बताया जाता है कि कि मोहनियां थाना क्षेत्र के मुड़हरिया ग्राम निवासी पप्पू यादव जेसीबी से मिट्टी खुदाई करते हैं। कठेज गांव के महेंद्र प्रताप सिंह ने मिट्टी देने को कहा था। मिट्टी नहीं मिलने पर वे नाराज हो गए। इधर 10 मई को कठेज गांव के बधार में पप्पू यादव की जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। मिट्टी का उठाव करने के लिए ट्रैक्टर महेंद्र प्रताप सिंह के खेत से होकर जा रहा था। जिसे उन्होंने रोक दिया। ट्रैक्टर चालक की सूचना पर पप्पू यादव कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। महेंद्र प्रताप सिंह व उनके पुत्र विश्वजीत सिंह अपने बधार में खड़े थे। दोनों तरफ से विवाद होने लगा। इस दौरान हुई मारपीट में पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। उनका अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में इलाज हुआ।

पिता के हाथ व पैर में लगी गोली  

गुरुवार की शाम मिट्टी की ढुलाई के लिए जा रहे ट्रैक्टर को महेंद्र प्रताप सिंह व विश्वजीत सिंह ने रोक दिया। तभी पप्पू यादव व उसके समर्थक वहां पहुंच गए। इसी दौरान गोली चला दी गई। महेंद्र को हाथ व पैर में गोली लगी थी। विश्वजीत के पैर में भी खरोंच आई थी। घायलों को इलाज के अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। वहां से महेंद्र प्रताप सिंह को रेफर कर दिया गया।सूचना पर मोहनियां के थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल व उनके स्वजनों से घटना की जानकारी ली।इ स संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया की कठेज ग्राम निवासी महेंद्र प्रताप सिंह व मुड़हरिया ग्राम निवासी पप्पू यादव के बीच मिट्टी को लेकर 10 मई को विवाद हुआ था। उसी विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें महेंद्र प्रताप सिंह व उनके पुत्र विश्वजीत सिंह घायल हुए।  

chat bot
आपका साथी