किसान सीखेंगे वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर, भभुआ में होगा रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसल संबंधी जानकारी के अलावा कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। यहां देखें किस प्रखंड में कब कार्यशाला का आयोजन होगा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 02:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 02:55 PM (IST)
किसान सीखेंगे वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर, भभुआ में होगा रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
21 अक्टूबर को जिला स्तरीय रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का होगा आयोजन, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, जागरण संवाददाता। कैमूर जिले के किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का गुर सिखाने के लिए आगामी 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन के सभागार में आयोजित होगी।

इस संबंध में जिला कृषि प्रौद्योगिकी विकास अभिकरण आत्मा के परियोजना उप निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि जिले में रबी फसल का बेहतर उत्पादन लेने के लिए जिले के किसानों को रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

परियोजना उप निदेशक ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन के लिए 25 अक्टूबर से 8 नवंबर तक की तिथि का निर्धारण किया गया है। निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन कर वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसल संबंधी जानकारी के अलावा कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि तकनीकी आधारित खेती करने के लिए किसानों को सरकार द्वारा अनुदानित दर पर विभिन्न कृषि यंत्रों को भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी भी जानकारी किसानों को प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार निबंधित किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर अनुदान भी उपलब्ध करा रही है।

जिले के प्रखंडों में निम्न तिथि पर होगा कार्यक्रम -

नुआंव- 25 अक्टूबर

कुदरा- 26 अक्टूबर

चैनपुर- 27 अक्टूबर

चांद- 28 अक्टूबर

अधौरा- 29 अक्टूबर

भगवानपुर- 30 अक्टूबर

रामपुर- 31 अक्टूबर

भभुआ- 1 नवंबर

मोहनियां- 6 नवंबर

रामगढ़- 7 नवंबर

दुर्गावती- 8 नवंबर

chat bot
आपका साथी