रबी महाअभियान में गेहूं के बीज पर किसानों को मिलेगा 90 फीसदी तक अनुदान, घर तक पहुंचाया जाएगा बीज

जिला स्तरीय रबी महाअभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि 710 क्विंटल गेहूं का वितरण किसानों के बीच किया जाएगा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:13 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:13 PM (IST)
रबी महाअभियान में गेहूं के बीज पर किसानों को मिलेगा 90 फीसदी तक अनुदान, घर तक पहुंचाया जाएगा बीज
औरंगाबाद में जिला स्तरीय रबी महाअभियान के तहत पर मिलेगी सब्सिडी, सांकेतिक तस्‍वीर।

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। जिला स्तरीय रबी महाअभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि 710 क्विंटल गेहूं का वितरण किसानों के बीच किया जाएगा। 3550 किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक राजस्व ग्राम से दो प्रगतिशील किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर कुल 284 क्विंटल चना बीज उपलब्ध कराया जाएगा। 3550 किसानों के बीच 142 क्विंटल मसूर बीज का वितरण होगा। बीज का वितरण बिहार राज्य बीज निगम के एक्ट के माध्यम से किया जाना है। बीज किसानों के घर तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मिनीकिट बीज वितरण योजना के तहत किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इस योजना के तहत चना, मसूर, राई एवं सरसो का बीज वितरण किया जाएगा। फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसानों के खेत पर गेहूं का प्रत्यक्षण, दलहन एवं तेलहन योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। सरकार आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रबी मौसम में फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास एवं हरितक्रांति उप योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसानों के खेतों में गेहूं का प्रत्यक्षण किया जाना है। किसानों को उपज सुरक्षित रखने के लिए दो मिट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए पांच लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।

रबी महाअभियान सह महोत्सव की शुरुआत

औरंगाबाद जिला में संयुक्त कृषि भवन परिसर में आज, गुरुवार से रबी महाअभियान सह महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर ङ्क्षसह ने बताया कि महोत्सव में रबी फसलों का उत्पादन पर किसानों को जानकारी दी जाएगी। बताया कि 11 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। सुबह 9 बजे से किसान महोत्सव के लिए अपना निबंधन करा सकते हैं। रबी फसलों में लगने वाले कीट व्याधी के संबंध में कृषि वैज्ञानिक किसानों को जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम कई सत्रों में आयोजित की गई है।

chat bot
आपका साथी