खाद की कमी से जूझ रहे गया के किसानों ने चार घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ठप रहा आवागमन

बरतारा बाजार अवस्थित बिस्कोमान भवन में रखा गया खाद को बीते तीन दिनों से वितरण नही किए जाने को लेकर बुधवार को आक्रोशित किसान ने गया रजौली भाया महेर फतेहपुर स्टेट हाइवे 70 मुख्य सड़क को चार घंटा जाम कर प्रदर्शन किया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:11 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:11 PM (IST)
खाद की कमी से जूझ रहे गया के किसानों ने चार घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ठप रहा आवागमन
टनकुप्‍पा में सड़क जाम कर हंगामा करते किसान। जागरण।

संवाद सूत्र, टनकुप्पा (गया)। प्रखंड के बरतारा बाजार अवस्थित बिस्कोमान भवन में रखा गया खाद को बीते तीन दिनों से वितरण नही किए जाने को लेकर बुधवार को आक्रोशित किसान ने गया रजौली भाया महेर फतेहपुर स्टेट हाइवे 70 मुख्य सड़क को चार घंटा जाम कर प्रदर्शन किया। किसान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। खाद की समस्या प्रखंड में बीते एक माह से बना हुआ है। बिस्कोमान भवन सहित अन्य निबंधित दुकानों में कभी कभी थोड़ी बहुत खाद का वितरण किया जा रहा है। जिससे किसान की जरूरत पुरा नही हो पा रहा है। इधर तीन दिनों से बिस्कोमान भवन में विभाग द्वारा वितरण के लिए खाद लाकर रखा गया है। लेकिन उसे वितरण नहीं किया जा रहा है।

प्रतिदिन किसान खाद लेने भवन के पास पहुंचकर खाद मिलने की आशा में पूरा दिन बैठकर इंतजार करता है। खाद नहीं मिलने पर शाम को घर की ओर प्रस्थान कर जाता है। पुन: दूसरे दिन सुबह होने से पूर्व खाद लेने बिस्कोमान भवन के पास पहुंच जाते। यह सिलसिला चार दिनों से चलते आ रहा है। अंतत: किसान आक्रोशित होकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। फिर भी किसान को खाद नहीं दिया गया। सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंचकर किसानों को समझाकर एवं खाद बंटवाने का आश्वासन पर काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया और सड़कों पर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। प्रशासन किसानों को लाइन में लगाकर खाद बंटवाने का प्रयास किया। लेकिन किसान एक नहीं माने और प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने लगा। प्रशासन दुखी होकर खाद बटवाना बंद करा दिया।

क्‍या कहते हैं बीएओ

प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि खाद कम मात्रा में है। जैसे ही खाद भरपूर मात्रा में आ जाती है। वैसे ही किसान के बीच वितरण शुरू कर दिया जाएगा। एक दो दिन के अंदर खाद आने वाला है। किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द ही वितरण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी