कैमूर के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, खेल भवन और जिम का जल्द होगा निर्माण

कैमूर के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की पहल के बाद कैमूर में खेल भवन और व्यायामशाला का शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकारी की तरफ से छह करोड़ 60 लाख रुपये की राशि भी आवंटित कर दी गई है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 02:32 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 02:32 PM (IST)
कैमूर के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, खेल भवन और जिम का जल्द होगा निर्माण
कैमूर में खेल भवन और जिम के लिए राशि आवंटित। सांकेतिक तस्वीर

कैमूर, जागरण संवाददाता। Kaimur News कैमूर के खिलाड़ियों को अब सरकार की तरफ से बेहतर सुविधाएं जल्द मिलने वाली हैं। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में खेल भवन सह व्यायामशाला का शीघ्र ही निर्माण होगा। इसके लिए विभाग की ओर से राशि आवंटित कर दी गई है। जिला मुख्यालय पर खेल भवन के साथ व्यायामशाला का निर्माण होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

 इस मामले में जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि, जिला मुख्यालय में खेल भवन सह व्यायामशाला के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान हो गई है। कला संस्कृति एवं खेल विभाग द्वारा खेल भवन सह व्यायामशाला के निर्माण के लिए छह करोड़ 60 लाख रुपये की राशि का आवंटन भी कर दिया गया है। आवंटित राशि विभाग द्वारा बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी गई है। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल भवन सह व्यायामशाला के निर्माण के लिए 51 डिसमिल जमीन उपलब्ध हो चुकी है। 

कैमूर जिले की स्थापना वर्ष 1991 में की गई थी।जानकारी के मुताबिक जिला के स्थापना के बाद से अब तक खेल विभाग का अपना कोई भवन नहीं था। जगजीवन स्टेडियम में अस्थाई तौर पर खेल कार्यालय का संचालन किए जाने की बात बताई गई। जिला मुख्यालय पर खेल भवन की स्थापना होने के साथ व्यायामशाला बनाए जाने जिले के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। बेहतर सुविधा मिलने के बाद खिलाड़ियों के खेल और अच्छा होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही जिले के खिलाड़ियों को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए बहुत अवसर मिलेंगे।सरकार विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधा भी दे रही है। कैमूर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य के अलावा अन्य राज्यों में भी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। जिले के खिलाड़ियों ने सरकारी की इस पहल पर खुशी जाहिर की है। 

chat bot
आपका साथी