औरंगाबाद में गोली मारकर किसान को किया घायल, देर रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली किसान के हाथ में लगी है। सीएचसी में उपचार के बाद उन्‍हें सदर अस्‍प्‍ाताल रेफर कर दिया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 01:25 PM (IST)
औरंगाबाद में गोली मारकर किसान को किया घायल, देर रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
गोली मारकर किसान को किया घायल। प्रतीकात्‍मक फोटो

जासं, औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के पिरवां गांव के बधार में गुरुवार रात एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली देवनंदन यादव के हाथ में लगी है। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उपचार के बाद किसान को सदर अस्‍पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि बधार स्थित बोरिंग पर गुरुवार रात करीब एक बजे अपराधी पहुंचे और गोली मार दी। किसी तरह देवनंदन ने मोबाइल से घटना की सूचना स्‍वजनों को दी। इसके बाद पहुंचे स्‍वजनों ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। 

अज्ञात के खिलाफ की गई प्राथमिकी

घटना के संबंध में सलैया थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि स्‍वजनों के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम दृष्या यह मामला चोरी से जुड़ा लगता है। उन्होंने बताया कि बोरिंग पर मोटर पंप चोरी की नीयत से चोर आया होगा। किसान देवनंदन यादव जाग गए। इसी बीच चोरों ने गोली मारकर किसान को घायल कर दिया है।  उधर देवनंदन यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि गोली लगने के बाद रक्त थोड़ा ज्यादा निकल गया है। फिर भी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि घटना की सही जानकारी घायल देवनंदन यादव से मिलेगी। फिलहाल वे इलाजरत हैं। इसलिए उनसे पूछताछ नहीं की गई है। बताया जाता कि देवनंदन यादव बधार स्थित बोरिंग पर अकेले सोए हुए थे। इसी दौरान उन्‍हें गोली मारी गई। संयोग था कि गोली हाथ में लगी है।

chat bot
आपका साथी