गया में किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपित के घर तोड़फोड़

टिकारी। गया जिले के मउ ओपी अंतर्गत घंघैला गांव में शुक्रवार की सुबह गेहूं की कटनी कराने जा रहे किसान 52 वर्षीय अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ताबड़तोड़ फायरिग करते हुए फरार हो गये। अर्जुन की छाती और पीठ सहित शरीर में तीन जगहों पर गोली मारी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:57 PM (IST)
गया में किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपित के घर तोड़फोड़
गया में किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपित के घर तोड़फोड़

टिकारी। गया जिले के मउ ओपी अंतर्गत घंघैला गांव में शुक्रवार की सुबह गेहूं की कटनी कराने जा रहे किसान 52 वर्षीय अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ताबड़तोड़ फायरिग करते हुए फरार हो गये। अर्जुन की छाती और पीठ सहित शरीर में तीन जगहों पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मउ ओपी की पुलिस, डीएसपी नागेंद्र कुमार सिंह और एडिशनल एसपी मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

घटना के संबंध में भाई शत्रुघ्न शर्मा ने पुलिस को बताया कि अर्जुन गेहूं की कटनी कराने खेत में जा रहे थे। इसी क्रम में गांव के ही कई लोगों ने उन्हें घेर लिया। धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज करने लगे। इसी क्रम में तन्नू की पत्नी और मां आयी और उसके हाथ में रायफल देते हुए गोली मारने को कही। जिसके बाद तन्नू ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर अभिषेक कुमार उर्फ अजय कुमार शर्मा, प्रिस राज, अवधेश कुमार ग्रामीणों के साथ दौड़कर आये तो उक्त सभी हमलावर ताबड़तोड़ फायरिग करते पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले। रतन के घर के पास से एक और गुमटी के पास से आठ कारतूस पुलिस को फेंके मिले। हत्या की घटना से आक्रोशित स्वजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में हत्यारोपी के घर जमकर तोड़फोड़ की। फर्द बयान में शत्रुघ्न शर्मा ने बताया कि अभिषेक उर्फ तन्नू से मिट्टी काटने को लेकर रामनवमी के दिन विवाद हुआ था। जिसमें उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत 22 अप्रैल को मउ ओपी में करते हुए जानमाल की रक्षा करने का आग्रह किया था। रामनवमी के दिन हुए विवाद के बाद गुरुवार को मउ ओपी में घटना की शिकायत पर पुलिस अगर संज्ञान लेती या सक्रियता दिखाती तो आज यह घटना नहीं होती। हत्या के मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जिसमें तन्नू शर्मा, उसकी पत्नी, मां और पिता सहित आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच कराने के लिए एएसपी को भेजा गया है। किसी भी महिला व बच्चे को हिरासत में नहीं लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को अनुग्रह नारायण मगध कॉलेज भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी