करंट लगने से किसान की मौत, सड़क जाम

गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनार में रविवार को खेत में काम करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय कृष्णा चौधरी केनार गांव के रहने वाले थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:57 PM (IST)
करंट लगने से किसान की मौत, सड़क जाम
करंट लगने से किसान की मौत, सड़क जाम

गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनार में रविवार को खेत में काम करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय कृष्णा चौधरी केनार गांव के रहने वाले थे। मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों एवं ग्रामीणों ने उनके शव को केनार बाजार में मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिससे वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से सभी को समझाकर सड़क से हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया। थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी पारो देवी के लिखित बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। उसके स्वजन अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक कृष्णा चौधरी अपने खेत में धान रोपने जा रहा था। तभी रास्ते में गिरा विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और वह अचेत हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहले तो बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाया। फिर उसके बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बिजली विभाग के जेई निशांत सागर ने बताया कि घटना की सूचना स्वजनों एवं पुलिस के माध्यम से मिली है। विभागीय कर्मियों द्वारा स्थल जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सर्पदंश से बालक की मौत : टिकारी प्रखंड के मखदुमपुर पंचायत अंतर्गत भेलमपुर गांव में एक बालक की मौत रविवार को सर्पदंश से हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चरित्र यादव का पुत्र सुदर्शन कुमार घर में खाना बनाने के दौरान दूसरे कमरे में रखा गोइठा (उपला) लाने गया। इसी क्रम में गोइठा के अंदर बैठा विषैला सांप सुदर्शन को डस लिया। जिसके बाद उसके स्वजनों में इलाज और झाड़फूंक कराया। लेकिन उसकी जान नही बच सकी। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

-------

chat bot
आपका साथी