ईवीएम की एफएलसी का कार्य पूरा

औरंगाबाद। डीएम सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर गठित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से अब तक की तैयारी की जानकारी ली। ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि ईवीएम की एफएलसी (फ‌र्स्ट लेवल चेकिंग) का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सिर्फ बांका से आए कुछ बैलेट यूनिट की एफएलसी का कार्य होना शेष है। यह कार्य तेजी से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM (IST)
ईवीएम की एफएलसी का कार्य पूरा
ईवीएम की एफएलसी का कार्य पूरा

औरंगाबाद। डीएम सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर गठित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से अब तक की तैयारी की जानकारी ली। ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि ईवीएम की एफएलसी (फ‌र्स्ट लेवल चेकिंग) का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सिर्फ बांका से आए कुछ बैलेट यूनिट की एफएलसी का कार्य होना शेष है। यह कार्य तेजी से चल रहा है।

डीएम ने वाहन कोषांग में अतिरिक्त पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं सुरक्षाबल कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रखंडों में निरीक्षण कर पंचायत चुनाव की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान नाम निर्देशन कोषांग के नोडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि कोषांग की बैठक कर ली गई है। नामांकन के संबंध में सभी तैयारी की जा रही है। वज्रगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह कोषागार पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि कोषांग के लिए एक सहयोगी पदाधिकारी की आवश्यकता है। मतपत्र कोषांग के नोडल पदाधिकारी असलम अली को मतपत्रों की छपाई के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश डीएम ने दिया। मतपत्रों की छपाई के लिए प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी आलोक राय ने बताया कि पंचायत चुनाव हेतु कर्मियों का डेटाबेस तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही प्रतिवेदन तैयार कर पंचायत शाखा को भेज दिया जाएगा। सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी फतेह फैयाज ने बताया कि सामग्री कोषांग के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। सामग्री की मांग पत्र पंचायत शाखा को भेजा गया है।

आइसीटी कोषांग कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों में मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वीडियो कांफ्रेंसिग से भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कम्युनिकेशन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीपीओ आइसीडीएस ममता रानी ने बताया कि कम्युनिकेशन प्लान के तहत 122 बूथों की इंट्री शेष है।

कोविड कोषांग के नोडल पदाधिकारी सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र प्रसाद को निर्देश दिया गया कि कोविड से संबंधित गाइडलाइन का अध्ययन कर लें एवं पंचायत चुनाव के दौरान गाइडलाइन का पालन कराना सुनिश्चित करें। कोविड से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को भुगतान में अनावश्यक विलंब न कर तत्काल सत्यापन कर भुगतान हेतु सूची आपदा शाखा को भेजने का निर्देश डीएम ने सीएस को दिया। डीडीसी अंशुल कुमार, अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी