ई कंटेंट के माध्यम से स्मार्ट क्लासरूम में टेलीविजन से दिया जा रहा प्रशिक्षण, नई पद्धति का उठा रहे आनंद

शिक्षा विभाग बिहार शिक्षा परियोजना गया द्वारा लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को ई कन्टेंट के माध्यम से संकुल स्तरीय दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरा टिकारी में आयोजित की गई।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:59 PM (IST)
ई कंटेंट के माध्यम से स्मार्ट क्लासरूम में टेलीविजन से दिया जा रहा प्रशिक्षण, नई पद्धति का उठा रहे आनंद
स्‍मार्ट क्‍लासरूम में प्रशिक्षण प्राप्‍त करते अभ्‍यर्थी। जागरण।

संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना, गया द्वारा लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को ई कन्टेंट के माध्यम से संकुल स्तरीय दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरा टिकारी में आयोजित की गई। यह कार्यशाला दो समूहों में विभाजित कर आयोजित किया गया। प्रथम समूह में मध्य विद्यालय खैरा, मध्य विद्यालय जलालपुर, आदर्श मध्य विद्यालय, टिकारी, मध्य विद्यालय महमदपुर और प्राथमिक विद्यालय जलालपुर तथा द्वितीय समूह में कन्या मध्य विद्यालय टिकारी, मध्य विद्यालय माधोपुर, मध्य विद्यालय पलुहड़, मध्य विद्यालय ईगुना, प्राथमिक विद्यालय जरही, प्राथमिक विद्यालय तेतरिया शामिल थे।

इस कार्यशाला में सभी विद्यालयों के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, पदेन सदस्य सह प्रधानाध्यापक तथा सदस्यगण उपस्थिति हुए। इन सदस्यों के बीच ई कन्टेंट के माध्यम से स्मार्ट क्लासरुम में टेलीविजन  द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोक भागीदारी एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर विद्यालय का विकास करना है।

कार्यशाला के अन्त में आगंतुकों ने अपने अपने विचारों को आपस में साझा किया। कन्या मध्य विद्यालय टिकारी के प्रधानाध्यापक जय किशोर निराला ने कहा कि विद्यालय के विकास में शिक्षा समिति का सहयोग महत्वपूर्ण है। मध्य विद्यालय ईगुना के प्रधानाध्यापक शिवदयाल राम ने कहा कि आज का कार्यशाला समस्त शिक्षा समिति सदस्यों के लिए लाभकारी है। मध्य विद्यालय खैरा के प्रधानाध्यापक डॉ सत्येंद्र सिंह चंद्र ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति एवं अभिभावको के विश्वास एवं सहयोग के बदौलत ही यहां के छात्र छात्राएं राज्य स्तर तक सफल हो रहे हैं। कार्यशाला के प्रशिक्षक एवं संकुल समन्वयक बलेंद्र कुमार ने कहा कि आज का प्रशिक्षण से संकुल के सभी विद्यालय लाभांवित होंगे मेरी यही आशा,आकांक्षा व शुभकामना है।

chat bot
आपका साथी