चिराग खेल रहे इमोशनल कार्ड; समर्थकों में फूटा गुस्‍सा, औरंगाबाद में फिर फूंका पशुपति पारस का पुतला

चिराग पासवान पटना और दिल्‍ली में दिवंगत पिता की चिट्ठियां पढ़कर जितना दम-खम लगाकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं तो उनके समर्थक भी उतना ही आक्रोशित हो रहे हैं। एक बार फिर समर्थकों का गुस्‍सा पशुपति पारस पर फूटा और उन्‍होंने ये कर डाला।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:23 PM (IST)
चिराग खेल रहे इमोशनल कार्ड; समर्थकों में फूटा गुस्‍सा, औरंगाबाद में फिर फूंका पशुपति पारस का पुतला
औरंगाबाद में पशुपति कुमार पारस का पुतला फूंकते चिराग समर्थक। जागरण।

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को लोजपा मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव के नेतृत्व में पशुपति कुमार पारस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मदनपुर प्रखंड के तमाम कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में साथ रहने के प्रति आस्था और विश्वास जताया।

प्रखंड अध्‍यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय नेता स्व. रामविलास पासवान ने जीवन पर्यंत पार्टी को सींचा है। उसका असली हकदार चिराग पासवान ही है। लोजपा के वरीय नेता मनोज सिंह ने कहा कि देश नेता कार्यकर्ता एवं आम जनमानस राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था और विश्वास रखते हैं। पशुपति पारस ने रामविलास पासवान के निधन के कुछ महीनों बाद ही चिराग पासवान के पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है।

गौरतलब है कि चिराग पासवान दिल्‍ली और पटना में दिवंगत चिट्ठियां पढ़ रहे हैं। इससे उनके समर्थक काफी भावुक हो गए हैं। औरंगाबाद के लोजपा समर्थकों का कहना है कि स्‍व. रामविलास पासवान चाहते थे कि चिराग पासवान ही उनकी गद्दी को संभालें। ऐसा उन्‍होंने पहले ही कहा था, जिसके प्रमाण भी मिले। सत्‍ता की लालच में चाचा पशुपति पारस को भतीजे चिराग के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।

वहीं, दूसरी तरफ लोगों का आक्रोश स्‍व. रामचंद्र पासवान के बेटे व वर्तमान सांसद प्रिंस पासवान पर भी फूट रहा है। प्रिंस और चिराग चचेरे भाई हैं। चिराग समर्थकों का कहना है कि उनके नेता की पीठ चाचा-भतीजे ने मिलकर छूरा घोंपा है। इसका परिणाम बिहार की जनता चुनाव के समय देगी।

रामविलास पासवान की विरासत पर कब्जा करने की या कोशिश कामयाब नहीं होगी। लोजपा कार्यकर्ताओं ने पशुपति कुमार पारस मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए उनकी पुतला दहन किया। इस मौके पर मंतोष पासवान, राम नरेश यादव, दिलीप सिंह, संजय सिंह, राम आशीष कुमार, रमेश कुमार, संजय पासवान, रंजीत कुमार, अनुज ठाकुर, विक्रम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी