बिहार: आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में बच्चों को दी जाएगी प्रारंभिक शिक्षा

आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्री स्कूल एजुकेशन किट का वितरण सेविकाओं के बीच किया गया। किट में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने की जरूरी खेल सामग्री पुस्तक कलम पेंसिल चाक फल जानवर सहित अन्य प्लास्टिक का खिलौना है। सभी रुचिकर तरीके से शिक्षा देने में सहायक होंगे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:49 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:52 AM (IST)
बिहार: आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में बच्चों को दी जाएगी प्रारंभिक शिक्षा
आंगनबाड़ी में प्रारंभिक शिक्षा को रुचिकर बनाने की पहल, सांकेतिक तस्‍वीर ।

टनकुप्पा (गया), संवाद सूत्र। :  पांच वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्र से देने की व्यवस्था केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इसी केंद्र के माध्यम से बच्चों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। प्रारंभिक पढ़ाई को काफी सरल बनाते हुए खेल खेल में बच्चों को शिक्षा देना है। साथ ही शिक्षा से जोडऩा है। इसी योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्री स्कूल एजुकेशन किट का वितरण सेविकाओं के बीच किया गया। इस किट में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने की जरूरी खेल सामग्री, पुस्तक, कलम, पेंसिल, चाक, फल, जानवर सहित अन्य प्लास्टिक का खिलौना है। सभी शिक्षा देने में सहायक होंगे।

 131 आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं के बीच प्री स्‍कूल एजुकेशन किट का वितरण

प्रखंड में संचालित 131 आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं के बीच सीडीपीओ इस्मत एवं प्रधान सहायक मनोज कुमार द्वारा मंगलवार को प्री स्कूल एजुकेशन किट वितरित किया गया। प्री स्कूल एजुकेशन किट प्राप्त कर रही आंगनबाड़ी सेविका यास्मीन परवीन महेर, अमृता सिंह ढिबर, सबिता कुमारी टनकुप्पा दक्षिण, सोनी कुमारी टनकुप्पा ने बताया कि केंद्र पर नामांकित पोषक क्षेत्र के बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देने की अच्छी पहल है। इससे माध्यम से बच्चे प्रारंभिक शिक्षा काफी आसानी से प्राप्त करेंगे। सरकार की यह कार्य काफी सराहनीय है।

प्रारंभिक शिक्षा को रुचिकर बनाने की पहल

सीडीपीओ इस्मत ने बताया कि  प्रखंड के सभी केंद्रों पर उक्त किट के माध्यम से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। किट के माध्‍यम से प्रारंभिक शिक्षा को रुचिकर बनाने की पहल की जा रही है। बच्चे खेल के माध्यम से शिक्षा को ग्रहण करेंगे। बच्चों को शिक्षा बोलकर एवं लिखाकर दिया जाएगा। प्रधान सहायक मनोज कुमार ने बताया कि किट का वितरण शुरू कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर उक्त सामग्री के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी