गया के कई गांव में सांसद व विधायक की पहल पर दस दिन बाद पहुंची बिजली, ग्रामीणों को बड़ी राहत

गया जिले के परैया प्रखंड के पुनाकला पंचायत स्थित कई गांव में बारिश और भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। इन गांव की बिजली आपूर्ति पावर सबस्टेशन चेरकी से बन्द कर दी गयी थी। सांसद व विधायक विनय कुमार यादव की पहल पर बिजली पुनबहाल हुई

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:47 AM (IST)
गया के कई गांव में सांसद व विधायक की पहल पर दस दिन बाद पहुंची बिजली, ग्रामीणों को बड़ी राहत
कई गांवो में बिजली पहुंचने से बड़ी राहत, सांकेतिक तस्‍वीर।

परैयाा (गया), संवाद सूत्र। प्रखंड के पुनाकला पंचायत स्थित कई गांव में बारिश और भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की समस्या खड़ी हो गयी। विद्युत अतिभार को लेकर जहां पुनाकला व उसके टोला लोडहर सहित पड़ोसी गांव बैगोमन, कमलदह की बिजली आपूर्ति पावर सबस्टेशन चेरकी से बन्द कर दी गयी थी। जिसके बाद विभाग के कार्यपालक अभियंता से स्थानीय विधायक विनय कुमार यादव ने बात की।

सांसद व विधायक की पहल से आई बिजली

समस्या को लेकर पहल शुरू हुई। जिसके बाद परैया पावर सब स्टेशन से पुनाकला और उसके टोला लोडहर को जोड़ कर आपूर्ति शुरू कर दी गयी। वहीं बैगोमन व कमलदह को डीहा पावर सबस्टेशन से जोड़ा गया, लेकिन फुरहुरिया व उसके पड़ोसी गांव के द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसके बाद औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह को इसकी सूचना दी गयी। उन्होंने समस्या को लेकर पदाधिकारी से बात कर निर्देश दिया। इन सभी के बीच विधायक श्री यादव ने भी ग्रामीणों की समस्या का हवाला देते हुए जल्दी समस्या को दूर करने की बात कही।

किसानों के लिए विकट समस्‍या

स्थानीय ग्रामीण अखिलेश ङ्क्षसह के अनुसार दस दिनों से बंद बिजली के कारण किसानों को विकट समस्या झेलनी पड़ी है। क्षेत्र के रोपण का काम बहुत पीछे चला गया है। चेरकी पावर सबस्टेशन से दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू करने से किसानों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही कृषि कार्य में अब तेजी आएगी।

 समाजसेवी राजदेव यादव द्वारा निजी स्तर से बिजली विभाग को सभी तरह का सम्भव सहयोग दिया गया। जिससे पूर कार्य शांति से संपन्न हुआ। इसपर ग्रामीण रामाशीष यादव, घनश्याम यादव, अजय यादव, तत्वीर ङ्क्षसह सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी