10 को होगा औरंगाबाद के अंकोढ़ा पैक्स का चुनाव, परिणाम भी इसी दिन

आगामी 10 अगस्त को अंकोढा पैक्स का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए होना है। सदस्यों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अध्यक्ष पद के लिए दो व्यक्तियों भगवान बिगहा निवासी राम लखन सिंह एवं अकोड़ा निवासी सुजीत कुमार ने नामांकन किया है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:31 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:31 AM (IST)
10 को होगा औरंगाबाद के अंकोढ़ा पैक्स का चुनाव, परिणाम भी इसी दिन
10 को ही मतगणना का कार्य संपन्न कर परिणाम घोषित होगा, सांकेतिक तस्‍वीर।

दाउदनगर (औरंगाबाद), संवाद सहयोगी। आगामी 10 अगस्त को अंकोढा पैक्स का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए होना है। सदस्यों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अध्यक्ष पद के लिए दो व्यक्तियों भगवान बिगहा निवासी राम लखन सिंह एवं अकोड़ा निवासी सुजीत कुमार ने नामांकन किया है। 10 अगस्त को ही मतदान होगा और इसी दिन मतगणना का कार्य संपन्न कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के साथ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित सभागार में बैठक की गई। जिसमें बीसीओ अशोक कुमार सिंह भी शामिल हुए। दोनों प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता और चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

सदस्यों का हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन

बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि अंकोढ़ा पैक्स के सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। सामान्य जाति से सुजीत ङ्क्षसह, जगरनाथ ङ्क्षसह एवं मृत्युंजय कुमार, सामान्य महिला कोटी से रंभा देवी एवं मुन्नी देवी, अनुसूचित जाति से आनंद पासवान, अनुसूचित जाति महिला से मुन्नी देवी, अति पिछड़ा वर्ग से धनंजय कुमार, अति पिछड़ा महिला वर्ग से रजनी देवी, पिछड़ा वर्ग अन्य से रामजन्म ङ्क्षसह, पिछड़ा वर्ग महिला से मीना देवी का निर्वाचन हो चुका है। इन सदस्यों का निर्वाचन मार्च 2021 में ही हो गया था और अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों का नामांकन की प्रक्रिया भी उस समय पूरी कर ली गई थी।

दो बार पूर्व में टल चुका है चुनाव

अंकोढ़ा पैक्स का चुनाव अक्टूबर 2020 में ही होना था, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के कारण ऐसा नहीं हुआ और चुनाव टल गया। बाद में इसे अप्रैल महीने में होना तय किया गया, लेकिन चुनाव की तिथि से करीब 3 दिन पूर्व ही बिहार में नए सिरे से लॉक डाउन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नतीजा फिर चुनाव नहीं हो सका। अब 10 अगस्त को इस पैक्स का चुनाव होना निर्धारित है।

अवक्रमित पैक्स, प्रशासक नियुक्त

चुनाव ना होने के कारण अंकोढ़ा पैक्स को अवक्रमिक कर दिया गया था। यानी सुपर सीड कर दिया गया था। अध्यक्ष या कमेटी ना होने के कारण काम बाधित न हो इसके लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था।

chat bot
आपका साथी