गया में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गया में पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी है। बताया जाता है बुजुर्ग महिला बच्चों का विवाद सुलझाने गई थी लेकिन वहां उसके साथ मारपीट की गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 07:28 PM (IST)
गया में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गया में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर

 जागरण संवाददाता, गया । जिले में बच्चों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने गई बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के हनानगंज गांव में शनिवार की शाम दो बच्चों के बीच दांत काटने को लेकर हुए विवाद में समझाने गई की नानी की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दामाद रामसेवक मंडल ने इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

पीट पीटकर कर दी हत्या

दर्ज आरोप में कहा गया है कि रामसेवक मंडल की बेटी घर के आस-पास खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी अनिल मंडल का बेटा आया। खेलने को लेकर हुए विवाद में लड़की को खेलने के दौरान बच्चे ने उसके पीठ में दांत काट लिया। जिस से खून बहने लगा। बच्ची रोती हुई घर पहुंची। घर पहुंचकर बच्ची ने नानी को पूरी बात बताई। नानी कैली देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पति राम वरत मंडल पड़ोसी के घर जाकर उसकी पीठ दिखाते हुए शिकायत कर रही थी। इसी बीच लड़के के स्वजनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू किया। वे लोग बुजुर्ग को तब तक पीटते रहे जब तक वह गिर ना पड़ी। गिरने के बाद उसके घर के लोग जब आए। लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक के स्वजनों ने कहा कि वो लोग धान की खेत में घास निकौनी करने गए हुए थे। इस अंतराल में यह घटना घटी। मृतक के स्वजन शेरघाटी थाना पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। इस मामले में संजू देवी, पातो देवी, अनिल मंडल, अशोक मंडल, राहुल मंडल व योगेंद्र मंडल को आरोपित बनाया गया है।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी