रात से सुबह तक नवादा पुलिस ने की छापेमारी तो पकड़े गए आठ चोर, पांच बाइक भी की गई जब्‍त

नवादा में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए कई थानों की पुलिस ने रविवार देर रात से छापेमारी शुरू की। इस क्रम में अलसुबह तक आठ बाइक चोरों को दबोचा गया। उनके पास से पांच बाइक व 13 मोबाइल की बरामदगी हुई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:36 PM (IST)
रात से सुबह तक नवादा पुलिस ने की छापेमारी तो पकड़े गए आठ चोर, पांच बाइक भी की गई जब्‍त
पुलिस की गिरफ्त में आए बाइक चोर। जागरण

रोह (नवादा), संवाद सूत्र। बाइक लूट की घटना की अनुसंधान में जुटी पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता मिली। बाइक चोरों व लुटेरोंं की तलाश में रूपौ समेत कई थाने की पुलिस ने रविवार की रात बेनीपुर और रोह थाना क्षेत्र के समरीगढ़ गांव में छापेमारी की। आधी रात से अलसुबह तक चली छापेमारी में आठ बाइक चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से चोरी की तीन सहित कुल पांच बाइक बरामद की गई। लूटा  को मोबाइल भी उनके पास से बरामद किया गया है।  

27 अपैल को हुई लूट के बाद जांच में जुटी थी पुलिस  

रूपौ थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि  गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। एसडीपीओ के अनुसार 27 अप्रैल को बुधौली व बहेड़ा के पास हुई बाइक लूट की प्रथमिकी के बाद पुलिस अनुसंधान में जुटी थी। इसी दौरान सुराग आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस को इसमें सफलता मिलती गई। एक की गिरफ्तारी के बाद उसकी   निशानदेही पर रूपौ, रोह सहित कई थाना क्षेत्र की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इसमें रूपौ थानाक्षेत्र के बेनीपुर गांव से लूट की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त यमाहा  (BR 27 M- 7824, BR 31Y- 4780) तथा अपाची (BR 27 M- 4615) बाइक जब्‍त की गई। बाइक के साथ सुदीप कुमार, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार, दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया।

(प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसडीपीओ। जागरण  )

(चोरों के पास से बरामद बाइक। जागरण )

कई थाना क्षेत्रोंं में पुलिस ने की छापेमारी  

इसके बाद वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बल्लोपुर से राजीव कुमार  तथा रोह थाना क्षेत्र के समरीगढ़ से सुभाष कुमार, प्रदीप कुमार और संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। बेनीपुर के सुदीप कुमार के घर से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया। प्रदीप कुमार की दुकान में रखी गई लूट की बाइक (BR 37 E- 7566) बरामद की गई। वहीं बल्लोपुर के रौशन कुमार के घर से लूट की बाइक (BR 27 H- 2233) व लूटा गया रेडमी का मोबाइल बरामद किया गया। दो मोबाइल संजीत कुमार के यहां से बरामद किया गया। इस प्रकार कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर पांच बाइक व 13 मोबाइल की बरामदगी हुई। 

कई अधिकारी थे छापेमारी अभियान में शामिल

इस छापेमारी अभियान में पकरीवरवां पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार, रोह थानाध्यक्ष संतोष कुमार, रूपौ थानाध्यक्ष अजय कुमार, के अलावा धमौल ओपी प्रभारी, कौवाकोल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, तथा कादिरगंज ओपी प्रभारी अजय कुमार शामिल थे। जानकारी के लिए बता दें कि  आये दिन रोह प्रखंड क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना काफी बढ़ गई थी। दोपहिया वाहन मालिकों का चोरों ने जीना हराम कर दिया था।

chat bot
आपका साथी