Kaimur: अमन-चैन की दुआ के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही ईद, चौक-चौराहों पर रही चौकसी

शांतिपूर्ण तरीके से कैमूर जिले में ईद उल फितर का त्‍योहार मनाया जा रहा है। लोगों ने अपने घर में ही नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी। ईदगाहों में केवल कमेटी के लेागों ने ही नमाज अदा की।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 12:44 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:44 PM (IST)
Kaimur: अमन-चैन की दुआ के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही ईद, चौक-चौराहों पर रही चौकसी
कैमूर के भगवानपुर में तैनात पुलिस के अधिकारी व जवान। जागरण

भभुआ (कैमूर), जागरण संवाददाता। जिले में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाई जा रही है। जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित सभी प्रखंडों में लोगों ने नमाज के बाद घर-परिवार में एक-दूसरे को मुबारक वाद दी। इसके बाद शुरू हुआ मोबाइल ईद की मुबारकवाद देने का। 

लोगों ने की अमन-चैन की दुआ 

कोरोना जैसी महामारी से हर ओर छाए संकट और गम से ईद को लेकर जो पूर्व में उत्साह रहता था वो नहीं दिखा। भले ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर्व मनाया, लेकिन उन्हें इस बात का गम भी था कि ईद को कैसे उत्साह के साथ मनाएं जब देश में कोरोना ने कई लोगों की खुशी छीन ली हो। ऐसे में घर में ही रह कर ईद की रस्‍मअदायगी की गई। सुबह होने के बाद सभी लोगों ने  अपने घर में ही नमाज अदा कर कोरोना के खात्मे की दुआ की। मस्जिदों में कमेटी के लोगों ने ही सिर्फ नमाज अदा की। इसके अलावा मस्जिदों में कोई अन्य लोग नहीं गए। घरों के लोग अपने बच्चों व परिजनों के साथ घर में ही शारीरिक दूरी का अनुपालन कर नमाज अदा किए।

चौक-चौराहे पर मुस्‍तैद रही पुलिस 

उधर ईद पर्व को लेकर प्रशासन के स्तर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही पुलिस नगर सहित विभिन्न प्रखंडों के चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही। ताकि कहीं कोई गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं करें। कोरोना के चलते ईद पर्व मनाने वाले लोग अपने-अपने घरों से भी नहीं निकले। लोग अपने घर में अपने परिजनों के साथ ही ईद पर्व मनाएं। अपने परिजनों को ईद पर्व की बधाई दी। इसके बाद अपने नाते रिश्तेदारों को व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से ईद की बधाई दिए। बता दें कि कोरोना के चलते पूर्व में ही सभी धार्मिक स्थान बंद कर दिए गए हैं। ईद पर्व को शांतिपूर्ण व घरों में मनाने के लिए सभी थाना में शांति समिति की बैठक कर लोगों को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी। इसके चलते ईद पर्व पर सभी लोगों ने गाइडलाइन का अनुपालन किया।

chat bot
आपका साथी