पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आमजन पर आर्थिक संकट, सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

Petrol Diesel price hike कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोर्ट के समीप पेट्रोल पंप पर धरना दिया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:15 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आमजन पर आर्थिक संकट, सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, नवादा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोर्ट के समीप पेट्रोल पंप पर धरना दिया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन ङ्क्षसह ने की।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत वर्ष 2021 में 41 बार बढ़ाया गया। इस समय प्रति लीटर 100 के पास पहुंच गया है। मूल्य वृद्धि ने अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खुदरा मूल्य पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा टैक्स वसूलने से कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि का प्रभाव अन्य दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तुओं और सेवाओं पर भी पड़ता है।

इसके कारण आम जनता की जेब पर दबाव पड़ा रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए कर से मुक्त करते हुए जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। ताकि कीमत को कम व नियंत्रित किया जा सके। वहीं सरसों तेल की कीमत में वृद्धि होने से आमजन परेशान हैं। सरसों तेल की कीमत दोहरा शतक छू चुका है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की कीमत को नियंत्रित करने की मांग सरकार से की है।

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ.अनुज ङ्क्षसह, राजीक खां, विनोद कुमार पप्पू,अंजनी कुमार पप्पू, गोपेश कुमार, रामरत्न गिरी, सकलदेव सिंह, राजेश यादव, मोहन चौधरी, प्रमोद कुमार, अजमत खां, डॉ संजय कुमार, सैयद समीर कवि, राजीव कुमार सिंह, अर्जुन ङ्क्षसह ,विजय कुमार, मनीष कुमार, राजू यादव, विजय कुमार, नवीन पासवान, फकरुद्दीन अली अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को नियंत्रित करे सरकार : संजय

जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार पासवान उर्फ डीसी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण वाहन किराया भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ट्रांस्पोर्टिंग चार्ज भी आसमान छूता जा रहा है। और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आमजनों की परेशानी बढ़ गई है। गरीब तबके के लोगों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग सरकार से की है।

chat bot
आपका साथी