भभुआ में अचानक गिरा मिट्टी का दीवार, आंगन में खेल रहे चार बच्चे हुए घायल, एक वाराणसी रेफर

भभुआ के कोहारी गांव में एक घर के मिट्टी की दीवार के अचानक गिरने से आंगन में खेल रहे एक परिवार के तीन व पड़ोसी का एक बच्चा दीवार के मलबा में दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को मलबा से बाहर निकाला। एक की हालत गंभीर।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:47 PM (IST)
भभुआ में अचानक गिरा मिट्टी का दीवार, आंगन में खेल रहे चार बच्चे हुए घायल, एक वाराणसी  रेफर
सदर अस्‍पताल में इलाजरत घायल बच्‍चे। जागरण फोटो।

भभुआ, जागरण संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोहारी गांव  में मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे एक घर के मिट्टी की दीवार के अचानक आंगन की तरफ गिरने से आंगन में खेल रहे एक परिवार के तीन व पड़ोसी का एक बच्चा दीवार के मलबा में दब गए। घटना की जानकारी होते ही घर के व आसपास तथा गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को मलबा से बाहर निकाला। सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल मुन्ना सिंह कुशवाहा के लगभग छह वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे कोहारी पंचायत के पूर्व मुखिया रामयश सिंह के सहयोग से परिजन बच्चें को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। घटना के जानकारी होने पर राजद व कांग्रेस के कई  कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंच कर घटना व  घायलों के बारे में जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कोहारी गांव निवासी मुन्ना सिंह की दस वर्षीय पुत्री गुडिय़ा कुमारी अपने भाई छह वर्षीय प्रिंस कुमार व आठ वर्षीय अभिषेक कुमार के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इनके साथ पड़ोस के भरत सिंह का आठ वर्षीय पुत्र गोलू कुमार भी था। इसी दौरान मुन्ना सिंह के घर की मिट्टी का पुरानी मोटी दीवार अचानक आंगन में गिर गई। इसके चलते वहां खेल रहे उक्त चारों बच्चे दीवार के मलबे में दब कर घायल हो गए।  घटना के चलते घर व आसपास के लोगों के बीच कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मेहनत से बच्चों को मलबा से बाहर निकालकर इलाज को अस्पताल पहुंचवाया।  इलाज को वाराणसी रेफर प्रिंस कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी