कैमूर में लॉकडाउन के दौरान सरकार ने खोला था सामुदायिक किचेन, 88 हजार156 लोगों की मिटी भूख

लॉकडाउन अवधि में बेरोजगार हुए तथा गरीब व मजदूरों की भूख मिटाने के लिए सरकार के निर्देश के बाद आपदा विभाग की देखरेख में भभुआ जिला मुख्यालय सहित सभी अंचलों में सामुदायिक किचेन का संचालन शुरू किया गया। 88 हजार156 लोगों को भोजन कराया गया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:07 PM (IST)
कैमूर में लॉकडाउन के दौरान सरकार ने खोला था सामुदायिक किचेन, 88 हजार156 लोगों की मिटी भूख
कैमूर के सामुदायिक किचेन में भोजन करते लाभार्थी। जागरण।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कोरोनाकाल के दूसरे चरण में संक्रमण की दर को रोकने के लिए सरकार ने पांच जून से लॉकडाउन लगा दिया था। लॉकडाउन अवधि में बेरोजगार हुए तथा गरीब व मजदूरों की भूख मिटाने के लिए सरकार के निर्देश के बाद आपदा विभाग की देखरेख में भभुआ जिला मुख्यालय सहित सभी अंचलों में सामुदायिक किचेन का संचालन शुरू किया गया।

भभुआ नगर में सदर अस्पताल परिसर में तथा नगर परिषद भभुआ में सामुदायिक किचेन में गरीब व मजदूरों को भोजन कराने का प्रबंध किया गया। उसके बाद दूसरे चरण के लॉकडाउन में 18 मई से सभी अंचलों में सीओ की देखरेख सामुदायिक किचेन की शुरूआत की गई। जहां दिन - तथा रात दोनों वक्त का भोजन कराने का प्रबंध किया गया था। नौ जून को अनलॉक होने के बाद से सामुदायिक किचेन फिलहाल बंद कर दिया गया है। जिला आपदा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना के दूसरे चरण के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान अब तक जिले में 88156 लोगों को भोजन कराया गया है।

बता दें कि बेरोजगार, गरीब तबके के लोगों के लिए सामुदायिक किचेन संजीवनी साबित हुई। लोगों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिल सके, इसके लिए लगातार पदाधिकारियों की टीम व मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि भी समय पर सामुदायिक किचेन पहुंच कर जांच कर कर रहे थे। सामुदायिक किचेन में लोगों को चावल, दाल, सब्जी, भुजिया, पापड़ व सालाद सहित अन्य चीजें मिलती थी। खाना खाने से पहले कोरोना को मध्य नजर रखते हुए सभी को हांथ धुलाया जाता था तथा शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए बैठाया जाता था। तब उनको भोजन कराया जाता था।

कहां कितने लोगों ने किया भोजन 

रैन बसेरा, नगर परिषद - 5532

सदर अस्पताल भभुआ - 1769

शारदा ब्रजराज उ. वि. मोहनियां - 20150

अनुमंडलीय अस्पताल मोहनियां - 1417

चांद प्रखंड परिसर - 5086

चैनपुर प्रखंड परिसर - 7247

कन्या विद्यालय भगवानपुर - 10412

उ.म.वि. बेलांव , रामपुर - 3361

बहुदेशीय भवन अधौरा - 2730

प्रखंड परिसर दुर्गावती - 5624

कुदरा प्रखंड - 5826

प्रखंड परिसर नुआंव - 5755

उ.वि. रामगढ़ - 13247

chat bot
आपका साथी