मौसम के बदलते मिजाज से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

कैमूर। मौसम के बदलते मिजाज के चलते सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। बुधवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों में से अधिकांश वायरल फीवर जुखाम व टायफायड के रोगी ही पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:04 PM (IST)
मौसम के बदलते मिजाज से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी
मौसम के बदलते मिजाज से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

कैमूर। मौसम के बदलते मिजाज के चलते सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। बुधवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों में से अधिकांश वायरल फीवर, जुखाम व टायफायड के रोगी ही पाए गए। ओपीडी में सर्वाधिक मरीज देखने वाले डा. संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की। वैसे दिन में डेढ़ बजे तक उन्होंने लगभग 250 रोगियों का इलाज किया। इसी कड़ी में दूसरे डा. सीतेश कुमार ने लगभग 100 व डा. अविनाश कुमार ने 50 मरीजों का इलाज किया। वहीं दूसरी तरफ महिला ओपीडी में भी 75 से अधिक महिलाओं का इलाज किया गया। ओपीडी के दवा काउंटर पर फीवर व टायफायड की दवा तो उपलब्ध थी लेकिन जुखाम की दवा नदारद रही। इतना ही नही आंख में डालने वाली दवा व दाद, दिनाय की दवा भी उपलब्ध नही थी। उधर ब्लड जांच केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जनरल 40 लोगों के ब्लड की जांच की गई। इसमें 50 फीसदी टायफायड के मरीज पाए गए। शेष वायरल फीवर के रोगी पाए गए। उधर 50 गर्भवती महिलाओं की सब प्रकार की जांच में 50 फीसदी से अधिक महिलाओं में निर्धारित मात्रा से कम हेमोग्लोबीन पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर ओपीडी के पुरूष व महिला चिकित्सकों ने रोगियों को इलाज के लिए दवा लिख दिया। जो दवा काउंटर पर पाई गई। उधर काउंटर पर कुछ दवाओं के उपलब्ध न होने के सवाल पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. विनोद कुमार ने कहा कि कुछ दवाएं मुख्य दवा स्टोर में है, उन्हें काउंटर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सरकार ने कफ सीरप की आपूर्ति बंद कर दी है उसकी जगह पर सर्दी व जुखाम की दवा दी जा रही है। कुछ दवाओं का इंडेट भेजा गया है। शीघ्र सभी दवाएं काउंटर पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी