असंगठित कामगारों ने निगम परिसर में दिया धरना

असंगठित कामगार कांग्रेस के बैनर तले पांच सूत्री मांग को लेकर सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:53 PM (IST)
असंगठित कामगारों ने निगम परिसर में दिया धरना
असंगठित कामगारों ने निगम परिसर में दिया धरना

गया। असंगठित कामगार कांग्रेस के बैनर तले पांच सूत्री मांग को लेकर सोमवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नंदलाल यादव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बार-बार फुटपाथ दुकानदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाना चाहिए। फुटपाथ पर दुकानों लगाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लिया जाता है। वह जुर्माना की राशि बंद करे। इसके अलाव रिक्शा, ठेला, वेंडर आदि कि समस्या पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, युगल किशोर सिंह, अविनाश कुमार, विद्या शर्मा, मदीना खातुन, राजेश गुप्त आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी