World Obesity Day पर सेमिनार में बोलीं डॉ. मधुरिमा- आहार से मोटापा समेत कई रोगों से मिलेगी मुक्ति

मोटापा के लक्षण समस्या व निदान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार लेने से कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है। उसी विभाग की सहायक व्यख्याता डॉ. उपासना ने बड़े ही सरल शब्दों में भोजन क्या है से व्यख्यान की शुरुआत की।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:57 AM (IST)
World Obesity Day पर सेमिनार में बोलीं डॉ. मधुरिमा- आहार से मोटापा समेत कई रोगों से मिलेगी मुक्ति
विश्‍व मोटापा दिवस पर आयोजित सेमिनार में शामिल छात्राएं। जागरण।

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन (सासाराम)। संतुलित आहार की महत्ता, जीवनशैली में सुधार, फास्ट फूड संस्कृति की अवहेलना और व्यायाम करने से मोटापा व अन्य कई रोगों से मुक्ति पाया जा सकता है। स्थानीय महिला कॉलेज में गुरुवार को 'वर्ल्ड ओबेसिटी डे 'के मौके पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा 'ट्रिपल बर्डेन ऑफ डिजीज: मालन्यूट्रिशन 'विषय पर आयोजित सेमिनार में उक्त बातें विभागाध्यक्ष डॉ मधुरिमा मिश्रा ने कहीं।

उन्होंने मोटापा के लक्षण, समस्या व निदान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार लेने से कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है। उसी विभाग की सहायक व्यख्याता डॉ. उपासना ने बड़े ही सरल शब्दों में भोजन क्या है, से व्यख्यान की शुरुआत की। कहा कि माइक्रो व मैक्रो न्यूट्रीयन्स की अधिकता से होने वाले रोगों की चर्चा की। उससे बचाव को किस प्रकार का आहार ग्रहण करना चाहिए इसकी जानकारी विस्तार से दी।

उन्होंने विश्व और भारत में मोटापा की समस्या पर चित्रमय सांख्यिकी भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कुछ शिक्षकों का बीएमआइ स्केल पर सांख्यिकी गणना भी किया और संतुलित रखने के उपायों पर भी चर्चा की। प्राचार्य डॉक्टर सतीश नारायण लाल ने संतुलित आहार में प्रोटीन और विटामिन जैसे तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने सेमिनार के आयोजन के लिए गृह विज्ञान विभाग को प्रोत्साहित किया और उम्मीद जताई कि इस तरह के सेमिनार के आयोजन महीने में कम से कम एक बार किया जाए, जिससे  छात्राओं को भी काफी लाभ मिलेगा। मनोविज्ञान विभाग के सहायक व्याख्याता आशुतोष कुमार ने सेमिनार का संचालन किया। मौके पर कालेज शिक्षक व छात्राएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी