गया डीएम ने 25 जुलाई तक सौ फीसद टीकाकरण करने का दिया लक्ष्य

कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर गया में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 18 साल से अधिक उम्र के 3 लाख 21 हजार 365 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले पांच दिनों में 31 हजार 48 लोगों को टीका लगाया गया है।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:00 AM (IST)
गया डीएम ने 25 जुलाई तक सौ फीसद टीकाकरण करने का दिया लक्ष्य
बिहार के गया जिले में विशेष टीकाकरण अभियान, जागरण फोटो।

गया, जागरण संवाददाता।  कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर गया शहर में इन दिनों विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 18 साल से अधिक उम्र के 3 लाख 21 हजार 365 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले पांच दिनों में 31 हजार 48 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें 25 हजार 301 लोगों ने पहला डोज का टीका लिया। तो वहीं 5747 लोगों ने दूसरा डोज का टीका लिया। गया शहर में कुल लक्ष्य के जवाब में 15 जुलाई तक 2 लाख 6 हजार 48 लोगों ने टीका ले लिया है। शुक्रवार को गया में 7270 लोगों ने टीके लगवाए। इनमें 6389 ने पहला डोज लिया। वहीं 881 ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। डीएम अभिषेक ¨सह ने 25 जुलाई तक शहर में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने को कहा था। गया शहर में शुक्रवार को सभी 53 वार्डों में टीका लगाया गया। 

वैक्‍सीन की किल्लत, पहले डोज में कोविशिल्ड ही उपलब्ध 

कोविड-19 टीकाकरण के बीच जिले में वैक्सीन की जबरदस्त किल्लत है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए टीकाकरण करने पर जोर दिया है। अभी वर्तमान समय में पहला डोज के रूप में कोविशिल्ड का टीका दिया जा रहा है। जबकि दूसरे डोज के लिए को- वैक्सीन उपलब्ध है।

पीछे छूट गई भ्रांतियां, आगे आकर लोग लगवा रहे टीका 

एक वक्त था जब लोग तरह-तरह की भ्रांतियों में फंसकर टीका लगवाने से परहेज कर रहे थे। आज जागरूकता ऐसी है कि हर तरफ लोग टीका लगवाने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। सिविल सर्जन डा. कमल किशोर राय ने बताया कि टिकारी, शेरघाटी एवं बोधगया नगर परिषद क्षेत्रों में टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। टिकारी नगर परिषद में 99 फीसद, बोधगया नगर परिषद में 99 फीसद तथा शेरघाटी नगर परिषद में 95फीसद टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया है। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. फिरोज अहमद ने बताया कि गया नगर निगम के कुल 53 वार्डों में डेडीकेटेड टीम का गठन किया गया है। 14 अतिरिक्त वैक्सीनेशन साइट बनाए गए हैं। गया नगर निगम क्षेत्र में कुल 67 टीकाकरण साइट बनाए गए हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि जिला पदाधिकारी द्वारा 25 जुलाई तक गया नगर निगम क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश है। लगभग 75 फीसद लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। डीपीएम स्वास्थ्य निलेश कुमार ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर 9 टू 9 सेशन साइट चल रहा है। अब रेड क्रॉस भवन गया में भी सोमवार से 9 टू 9 सेशन साइट में टीका लगाया जाएगा।

गया शहर में टीकाकरण का लक्ष्य- 3 लाख 21 हजार 365 अब तक लगाए गए टीके- 2 लाख 6 हजार 48

chat bot
आपका साथी