36 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान

गया। जिले में इन दिनों गर्मी काफी बढ़ गई है। भीषण गर्मी व कड़ी धूप के चलते घरों में बैठे ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 05:48 PM (IST)
36 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान
36 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान

गया। जिले में इन दिनों गर्मी काफी बढ़ गई है। भीषण गर्मी व कड़ी धूप के चलते घरों में बैठे लोग भी गर्मी से परेशान हैं। एक तरफ कोरोना का कहर और दूसरी तरफ गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह लगभग नौ बजे ही कड़ी धूप व गर्मी का एहसास शुरू हो जा रहा है। इससे लोग घरों में कूलर व पंखा के हवा से गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है तापमान भी बढ़ता जा रहा है। इसके चलते लोगों को किसी तरह से राहत नहीं मिल रही है। वहीं कड़ी धूप व भीषण गर्मी के चलते बाजार में आने वाले लोग भी पूरे शरीर को ढंक कर किसी तरह गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों कैमूर जिले का तापमान 36 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है। जिसे आने वाले दिनों में बढ़ने की ही उम्मीद जताई जा रही है। तापमान अधिक होने के चलते दोपहर के समय नगर की सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। सिर्फ दुकानदार ही अपनी दुकान लगा कर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम रह रही है। जब दुकानों के बंद करने का समय हो रहा है तो उसके कुछ देर पहले लोग बाजार में आ रहे हैं और एकाएक काफी भीड़ हो जा रही है।

कोरोना के चलते एसी व फ्रिज कई घरों में बंद -

जिले में कोरोना का कहर काफी बढ़ गया है। कोरोना काल में तरह-तरह की बात लोगों द्वारा कही जा रही है। जिसमें एसी चलाने और फ्रीज में रखी सामग्रियों के सेवन से भी कोरोना की चपेट में आने की चर्चा कई लोगों द्वारा की जाती है। इस चर्चा के बाद अधिसंख्य घरों में भीषण गर्मी होने के बाद भी एसी और फ्रीज नहीं चलाया जा रहा है।

मौसमी फलों की बढ़ी मांग -

भीषण गर्मी में मौसमी फलों की मांग बढ़ गई है। बाजार में तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा आदि की मांग बढ़ गई है। वहीं ईख का रस, मेवाड़ भी बाजार में खुब बिक रहा है। कई दुकानों पर खरबूज और तरबूज काफी मात्रा में बिक्री के लिए रखा गया है। जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी