डायरिया प्रभावित गांव का बीडीओ ने लिया जायजा

फोटो 42 पांचवें दिन बीमारी पर पाया गया काबू संवाद सूत्र इमामगंज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 02:03 AM (IST)
डायरिया प्रभावित गांव का बीडीओ ने लिया जायजा
डायरिया प्रभावित गांव का बीडीओ ने लिया जायजा

गया। प्रखंड के बागेवार गाव में पाच दिनों से चल रहा डायरिया का प्रकोप गुरुवार को कुछ कम हुआ। आज एक भी नया मरीज भर्ती नहीं हुआ। बीडीओ जयकिशन ने बताया कि डायरिया पूरी तरह नियंत्रण में है। आज एक भी व्यक्ति डायरिया की चपेट में नहीं आया। इसके लिए मैं गाव में कैंप कर बेहतर ढंग से इलाज करवाने का प्रयास कर रहा हूं। सभी पीड़ित तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में आरओ का पानी जार के माध्यम से दिया जा रहा है। वहीं अन्य स्थानों पर नल जल का पानी आपूर्ति की जा रही है। पानी की और व्यवस्था के लिए चापाकल लगाने के लिए बोरिंग कराया जा रहा है।

वहीं गाव में आवश्यकतानुसार सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। वहा पर शुक्रवार से शौचालय बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।

शेरघाटी एसडीओ उपेंद्र पंडित ने भी गुरुवार को बागेबार गाव व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज में पहुंचकर डायरिया से पीड़ित लोगों से मिले और डॉक्टरों से स्थिति के बारे में जानकारी ली।

पूर्व विस अध्यक्ष मिले ग्रामीणों से

संवाद सूत्र, इमामगंज : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने गुरुवार को बागेबार गाव पहुंचकर डायरिया से पीड़ित हुए लोगों के स्वजनों से मिले। स्थिति की जानकारी लेने के बाद उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात कर बेहतर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ितों की सूची बनवाई। उन्होंने ग्रामीणों से स्वस्थ रहने के लिए घर व आस-पास सफ.ाई रखने की सलाह दी। मौके पर बालेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया जुदागर पासवान, संजय प्रसाद, मुरारी यादव, पवन कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी