Dhanteras 2021 : धनतेरस पर शाम में इस वक्‍त तक है खरीदारी का शुभ मुहूर्त, आएगी सुख समृद्धि

पिछले वर्ष की तुलना में महंगाई काफी बढ़ गई है। खासकर पीतल और तांबा के बर्तनों की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। पर्व के कारण बाजार में दुकानदारों द्वारा बताए गए कीमतों में भी काफी असमानता देखी गई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 04:40 PM (IST)
Dhanteras 2021 : धनतेरस पर शाम में इस वक्‍त तक है खरीदारी का शुभ मुहूर्त, आएगी सुख समृद्धि
धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने की तैयारी पूरी, बपंर सेल की उम्मीद, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, संवाद सहयोगी। जिले में मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर खरीदारी करने को लेकर जहां लोग उत्साहित हैं, तो वहीं इस बार व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद लिए शहर के व्यवसायी भी उत्साहित हैं। कोविड के कारण पिछले दो साल से सुस्त पड़े बाजारों में व्यवसायियों को इस बार तेजी की उम्मीद हैं। इसका अंदाजा करवा चौथ पर कपड़ा, सराफा और कास्मेटिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से लगाया जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार इस बार आधुनिक से लेकर परंपरागत बर्तनों का अच्छा खासा रेंज दुकानों पर उपलब्ध है।

सोमवार को सोने-चांदी की दुकानें बंद रहने से शहर में अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर रही। दीपावली से पहले लोग घर में पड़े पुराने बर्तन बेचकर नए बर्तन खरीदते हैं। इसी कारण सोमवार को लोगों ने बर्तनों की दुकानों पर जाकर पुराने बर्तन बेचकर नए बर्तन खरीदा। उधर धनतेरस को लेकर बर्तन के अलावा इलेक्ट्रोनिक, सर्राफा दुकान, वाहनों के शोरूम, कपड़े-जूते आदि के भी व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। लोग धनतेरस के दिन कोई न कोई नई चीज जरूर खरीदते हैं। वैसे तो धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं। मगर इस बार धनतेरस पर शाम 6.18 बजे से रात 8.11 बजे खरीदारी का विशेष मुहूर्त है।

दुकान से लेकर गोदाम तक सामानों से भरा 

धनतेरस को लेकर बर्तन दुकानदार एक माह पहले से ही तैयारी करते हैं। भभुआ नगर सहित अन्य बाजारों के दुकानें बर्तनों से भरी पड़ी है। बाजार का जायजा लेने के बाद पता चला कि इस बार बर्तनों की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में महंगाई काफी बढ़ गई है। खासकर पीतल और तांबा के बर्तनों की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। बाजार के दुकानदारों द्वारा बताए गए कीमतों में भी काफी असमानता देखी गई। इसलिए ग्राहकों को समझ बूझ कर खरीदारी करने की जरूरत है। कही पर्व के नाम पर ठगी का शिकार ना हो जाएं।

शो रूम में भी जमकर तैयारी 

बाइक के शो रूम में भी जमकर तैयार की गई है। इसमें सबसे अधिक बाइक इलेक्ट्रिक बिकने की उम्मीद बताई जा रही है। ट्रैक्टर, कार, व अन्य चारपहिया वाहन के साथ दो पहिया वाहनों के बिक्री की उम्मीद है। इसके अलावा ई-रिक्शा की भी बिक्री होने की उम्मीद है। ग्राहकों को अपने ओर रिझाने के लिए कई ऑफर भी दे रहे हैं।

पीतल के बर्तन- 720 से 750 रुपए किलो

कांसा बर्तन- 650 रुपए किलो

तांबा बर्तन- 1100 रुपए किलो

स्टील बर्तन- 250 से 300 रुपए किलो तक

chat bot
आपका साथी