विभागीय लापरवाही: रोह प्रखंड कार्यालय के समीप फटे पाइप से हर दिन बर्बाद हो रहा सैकडों लीटर पानी

प्रखंड कार्यालय के पास इन दिनों प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यह बर्बादी का मुख्य कारण पीएचडी द्वारा लगाया गया पानी का पाइप फटने की वजह है। पाईप फटे रहने के कारण रोह के बाजार में पानी की किल्लत हो रहा है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:03 PM (IST)
विभागीय लापरवाही: रोह प्रखंड कार्यालय के समीप फटे पाइप से हर दिन बर्बाद हो रहा सैकडों लीटर पानी
रोह प्रखंड कार्यालय के समीप फटा पानी का पाइप। जागरण।

संवाद सूत्र, रोह (नवादा)। प्रखंड कार्यालय के पास इन दिनों प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यह बर्बादी का मुख्य कारण पीएचडी द्वारा लगाया गया पानी का पाइप फटने की वजह है। पाईप फटे रहने के कारण रोह के बाजार में पानी की किल्लत हो रहा है। तथा लोगों को शुद्ध पानी मिलने पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।

इस समस्या को लेकर प्रखंड स्तर के कोई भी पदाधिकारी का ध्यान इस ओर नही है। जबकि प्रतिदिन यहां के आला अधिकारियों की नजरें बर्वाद होती पानी पर जरूर पड़ता होगा। रोह बाजार के दर्जनों उपभोक्ताओं ने कहा की ठंड के दिनों पानी की किल्लत हो रही है। यही हाल रहा तो गर्मी का मौसम में पानी की  की किल्लत भयावह होगीम प्रखंड कार्यालय के पास वाले वाटर सप्लाई से पानी रोह बाजार तक सही मात्र में नही पहुचता है। अज तक कभी भी सुचारू रूप से पानी सप्लाई नही हुआ है। कभी लीकेज होता है तो कभी पाईप की फट जाता हैम पीएचडी द्वारा लगाया गया यह पाईप लाईन में गुणवता की कमी है। जिसके कारण यह समस्या हो रही है। वावजूद पदाधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।

chat bot
आपका साथी