कैमूर में ट्रैक्‍टर की टक्‍कर से बेटे संग बाइक से जा रही महिला की मौत, कुएं में गिरने से वृद्धा की गई जान

कैमूर में अलग-अलग हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बाइक से बेटे के साथ जा रही महिला ट्रैक्‍टर की टक्‍कर के कारण गंभीर रूप से जख्‍मी हो गई। अस्‍पताल में उसने दम ताेड़ दिया। वहीं एक महिला कुएं में गिर गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:29 PM (IST)
कैमूर में ट्रैक्‍टर की टक्‍कर से बेटे संग बाइक से जा रही महिला की मौत, कुएं में गिरने से वृद्धा की गई जान
अलग-अलग हादसे में दो महिलाओं की मौत। प्रतीकात्‍मक फोटो

चैनपुर (कैमूर), संवाद सूत्र।  थाना क्षेत्र के करजी बाजार के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार मां की मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल हो गया। उसे मामूली चोटें आईं। सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। मृतका ग्राम गेहुंआ के शिवजी गोंड की पत्‍नी सरोज देवी (48) थी। घायल युवक धर्मराज गोंड है। इस मामले में रविवार को चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें अज्ञात ट्रैक्‍टर चालक को आरोपित किया गया है। जानकारी के अनुसार

ट्रैक्‍टर ने बाइक में मार दी टक्‍कर 

शुक्रवार की दोपहर बाद किसी काम से धर्मराज गोंड अपनी मां को लेकर बाइक से किसी कार्य से जा रहा था। इस दौरान करजी बाजार से कुछ पहले ही एक ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्‍कर मार दी। इसमें मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में धर्मराज गोंड़ को तो हल्की फुल्की चोटें आई हैं, लेकिन सरोज देवी को गंभीर चोट लगी। जिनकी सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग  प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शनिवार को चांद थाना पहुंचे। वहां से प्राथमिकी चैनपुर थाना में कराने की बात कही। जिसके बाद मृतक महिला के स्‍वजन  घायल युवक को लेकर रविवार को चैनपुर थाने में पहुंचे। वहां अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

कुएं में गिरने से वृद्ध महिला की मौत 

दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रविवार को कुआं में गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका  स्‍थानीय तुलसी कुशवाहा की पत्‍नी थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर से टहलने के लिए निकली थी। लेकिन काफी देर तक लौट कर नहीं आने के बाद उनकी खोजबीन की गई। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शाम में गांव के बच्चों ने खेलकूद के दौरान कुआं में देखा तो शव दिखा। इसके बाद बच्चों ने शोरगुल मचाया तो गांव के लोग जाकर देखें। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाल कर देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी