गया के जीटी रोड पर पोखरा के पास कार से युवक का शव बरामद, चालू था वाहन का इंजन, हत्‍या की आशंका

डोभी थाना क्षेत्र के पोखरा के पास कार से पुलिस ने रविवार को 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। कार से कंप्यूटर का सामान भी बरामद किया गया है। युवक की पहचान झारखंड के दुमका जिला का विकाश कुमार सिन्हा के रूप में किया गया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 11:36 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 11:36 AM (IST)
गया के जीटी रोड पर पोखरा के पास कार से युवक का शव बरामद, चालू था वाहन का इंजन, हत्‍या की आशंका
इसी कार में मिला युवक का शव। जागरण।

संवाद सूत्र, डोभी (गया)। गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के पोखरा के पास होन्डा कम्पनी के कार से पुलिस ने रविवार को 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। कार से कंप्यूटर का सामान भी बरामद किया गया है। युवक की पहचान झारखंड के दुमका जिला का विकाश कुमार सिन्हा के रूप में किया गया है।

पुलिस ने शव और कार दोनों को जब्‍त कर लिया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक कंप्यूटर मशीन बगैरह बनाने का कार्य करता है, जो हड्डी डॉक्टर के यहां मशीन की मरम्मती भी करता है। इसी दौरान शनिवार को डोभी के घटनास्थल के पास भी दिन में देखा गया था। घटना का कारण स्पस्ट नही जो सका है। शव के चेहरे पर प्लास्टिक से मुंह बंद मिला है। पुलिस के द्वारा बरामद किया गया कार का सभी गेट पूरी तरह से बन्द था और गाड़ी चालू था। पुलिस ने कार का एक शीशा को तोड़कर गेट खोला।

थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने कहा कि पूरी घटना पर से पर्दा जल्द ही उठ जायेगा। फिलहाल मृतक के परिजन को सूचना दिया जा रहा है। मृतक जिस कार का इस्तेमाल कर रहा था वह उसके दोस्त का है। कार का रजिस्टेशन नंबर जे एच 07 जे 4045 है।

chat bot
आपका साथी