अलसुबह पूर्व वार्ड सदस्य का डोभी के नहर में मिला शव, पत्नी ने कहा- अपराधियों ने की हत्या
आज सुबह गया जिले के डोभी थाना के घोडाघाट नहर के पास गांव से टहलने गए लोगों ने नहर में एक व्यक्ति का शव देखा। शव की पहचान घोडाघाट गांव के 48 वर्षीय योगेंद्र मंडल उर्फ योगी मंडल के रूप की गई है। वे पूर्व वार्ड सदस्य थे।
डोभी (गया), संवाद सूत्र। गुरुवार के अल सुबह गया जिले के डोभी थाना के घोडाघाट नहर के पास गांव से टहलने गए लोगों ने नहर में एक व्यक्ति का शव देखा। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने के बाद इसकी पहचान घोडाघाट गांव के 48 वर्षीय योगेंद्र मंडल उर्फ योगी मंडल के रूप में किया गया। योगेंद्र मंडल इस पंचायत का वार्ड सदस्य रह चुका है। शव की शिनाख्त के बाद स्थानीय लोगो ने उनके घर वाले को सूचना दी।
उनके घर मे अभी सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे। मृतक के पत्नी देवरानी देवी ने बताया कि घर के अन्य बाकी के सभी लोग दूसरे प्रदेश में कमाने के लिए गए हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंची डोभी पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि उसके पत्नी के अनुसार वह कल बुधवार के दिन में घर से निकला था जो अभी तक नही लौटा था। देर शाम तक नही लौटने के कारण वह उसकी खोज में लग गयी थी। गांव के कई घरों में जाकर पूछी परन्तु कही नही मिला सका। शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या करके नहर में फेंक दिया गया है। शव के नाक से खून भी निकला है। पुलिस ने कहा कि घटना का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पायेगा। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और थाना ले आयी है।
पत्नी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। डोभी पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को भेज रही है। चर्चा है कि मृतक इस बार घोडाघाट पंचायत में वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहा था।