Aurangabad: शाम में नहर की ओर गए अधेड़ का सुबह में मिला शव, डूूबने से मौत की आशंका

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के लबदना गांव में मंगलवार की शाम शौच के दौरान नहर में डूब जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसका शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया। आशंका है कि पांव फिसल जाने से वह नहर में गिर गया होगा।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:50 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:50 AM (IST)
Aurangabad: शाम में नहर की ओर गए अधेड़ का सुबह में मिला शव, डूूबने से मौत की आशंका
विलाप करती पत्‍नी को संभालते स्‍वजन। जागरण

ओबरा (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के लबदना गांव में मंगलवार को नहर में डूबने से रामदेनी राम (55) की मौत हो गई। मृतक शाम के समय शौच करने के लिए घर से बाहर गया था। शौच करने के बाद वह नहर में गया था कि वह डूब गया। ग्रामीणों ने बताया कि जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने खोजबीन शुरु की। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। स्वजन पूरी रात परेशान रहे। बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए नहर की तरफ गए तो शव देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गांव में एवं मृतक के घर पर दी। सूचना पर नहर पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। मौत नहर में डूबने से हुई है। घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पत्नी पति रोते हुए बेहोश हो जा रही है। जब भी होश आ रहा है पति को खोजने लग रही है। घटना के बाद मृतक के पुत्रों का भी रो रोकर बुराहाल हो गया है।

लड़की पर फब्‍त‍ियां कसने के मामले में मारपीट 

नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के टंडवा थाना क्षेत्र के खजुरी पांडु पंचायत के गमीडीह गांव में लड़की पर फब्तियां कसने मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल अजीत राम ने टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गमीडीह गांव निवासी राम कुमार पासवान समेत छह अन्य व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राम कुमार पासवान ने अजीत राम समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। टंडवा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में अजीत ने रामकुमार के परिजनों पर आरोप लगाया है कि मेरी भतीजी दुकान पर जा रही थीं की बीच रास्ते में राम कुमार के लड़के व अन्य लोगों ने फब्तियां कसते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब लड़की कि मां पूछने गई तो लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट की तथा धमकी दी। इस संबंध में टंडवा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं जख्मी अजीत राम एवं राम कुमार पासवान को इलाज कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी