मोरहर नदी पुल पर वृद्ध का शव बरामद

गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ-दरियापुर सड़क के बैजूविगहा पुल पर शुक्रवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव गुरुआ पुलिस ने लावारिस स्थिति में बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 02:55 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:14 AM (IST)
मोरहर नदी पुल पर वृद्ध का शव बरामद
मोरहर नदी पुल पर वृद्ध का शव बरामद

गया । गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ-दरियापुर सड़क के बैजूविगहा पुल पर शुक्रवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव गुरुआ पुलिस ने लावारिस स्थिति में बरामद किया है। शव की पहचान भुईया विगहा के चंद्र भुईयां 63 वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि चंद्र भुईया उसेवा गाव में अपनी बेटी के घर गए थे। वहा से लौटने के दौरान रास्ते में मोरहर नदी के पुल पर उनकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया। सहायक थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि चंद्रा मांझी की मौत ठंड लगने से होने की संभावना है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा। मारपीट व छिनतई में चार लोगों पर प्राथमिकी

:टिकारी के पंचानपुर ओपी के लखीबाग निवासी विजय नोनिया की पत्‍‌नी सीता देवी ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें अपने पड़ोसी पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है। चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। घटना का कारण बच्चों के बीच आपस में विवाद होना बताया गया है। पंचानपुर ओपी अध्यक्ष विभूति शंकर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। वाहन जांच में वसूला गया एक हजार रुपये जुर्माना : शुक्रवार को इमामगंज प्रखंड कोठी थाने की पुलिस ने वाहन जाच अभियान चलाया है। इस संबंध में एसआई गंगेश कुमार ने बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के थाना गेट के सामने वाहन जाच अभियान चलाया गया। इसमें एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि वैसे वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया गया है, जिनके पास लाइसेंस, इंश्योरेंस व हेलमेट नहीं थे।

chat bot
आपका साथी