मां के हाथ से छूटा बेटी का हाथ, पुल के सुराख से 20 फीट नीचे नदी में गिरी, मौत

शेरघाटी शेरघाटी मुख्यालय से सटे आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोरहर नदी पुल पर बने एक जानलेवा सुराख से गुरुवार की देर रात सात वर्षीय बच्ची निकहत परवीन 20 फीट नीचे गहरी मोरहर नदी में गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 11:22 PM (IST)
मां के हाथ से छूटा बेटी का हाथ, पुल के सुराख से 20 फीट नीचे नदी में गिरी, मौत
मां के हाथ से छूटा बेटी का हाथ, पुल के सुराख से 20 फीट नीचे नदी में गिरी, मौत

शेरघाटी : शेरघाटी मुख्यालय से सटे आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोरहर नदी पुल पर बने एक जानलेवा सुराख से गुरुवार की देर रात सात वर्षीय बच्ची निकहत परवीन 20 फीट नीचे गहरी मोरहर नदी में गिर गई। स्वजन एवं प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोर की सहायता से तलाश चलती रही। लेकिन रात में बच्ची को ढूंढा नहीं जा सका। शुक्रवार की सुबह ह्मजापुर जेल परिसर की चहारदीवारी के समीप निकहत का शव बरामद किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। निकहत मोहम्मद शहजाद की पुत्री थी। वे शेरघाटी में डेरा लेकर रहते हैं। राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मृतका की माता सालमा खातून ने बताया कि यह हादसा रात के करीब दस बजे तब हुआ जब वह अपने पति, बच्ची और दूसरे रिश्तेदारों के साथ हम्जापुर के कमर अली सुल्तान दरगाह से पैदल मुंशी टोला लौट रहे थे। बेटी हाथ पकड़कर चल रही थी। पुल पर अंधेरा था। उसका हाथ मेरे हाथ से छूट गया। सुराख का पता नहीं चला। बेटी 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

इधर, शेरघाटी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव बरामद होने के बाद स्वजनों से बातचीत हुई। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। संबंधित आमस थाना को बुलाकर कानूनी कार्रवाई की गई है।

-----------

पूरी रात प्रशासन और परिवार रहा परेशान

घटना को लेकर रात भर स्वजन परेशान रहे। घर में माता पिता का रो -रोकर बुरा हाल है। रात होने की वजह से सुराख का पता नहीं चला। बच्ची सुराख से नदी में जा गिरी। वह बचाओ अम्मी, बचाओ अम्मी की आवाज लगाती रही। जब तक लोग कुछ करते तब तक वह नदी की तेज धार में बह गई। फिर देर रात तक खोजते रहे लेकिन नहीं मिल सकी।

------------

मौत का कारण पुल का ड्रेनेज के लिए बना होल

मोरहर नदी पर पुल बना हुआ है। पुल पर बारिश का पानी जमा नहीं हो। इसके लिए पुल निर्माण कंपनी ने जगह-जगह कई ड्रेन कर होल कर दिया है। अधिकांश होल में जाली लगा हुआ है। लेकिन दो तीन होल में जाली नहीं है। जहां पर गुरुवार की रात को घटना घटी। अगर होल में जाली लगी होती तो बच्ची का जान बच जाती।

chat bot
आपका साथी