बर्थ-डे की पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से रोहतास में नर्तकी जख्मी, पांच पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पहाड़ी गांव में रविवार की रात जन्मदिन पर आयोजित नाच के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक नर्तकी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:13 PM (IST)
बर्थ-डे की पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से रोहतास में नर्तकी जख्मी, पांच पर दर्ज हुई प्राथमिकी
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से नर्तकी जख्‍मी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, करगहर (सासाराम)। थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में रविवार की रात जन्मदिन पर आयोजित नाच के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक नर्तकी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने नर्तकी के बयान पर सोमवार को  पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि पहाड़ी निवासी अंकित पाल के घर जन्मदिन पर नाच पार्टी का आयोजन किया गया था। नाच के दौरान कुछ युवक मंच पर चढ़कर नाचने के लिए उतारू हो गए। मना करने पर किसी मनचले ने गोली चला दी गई, जो नर्तकी अंजली कुमारी के पैर में जा लगी। गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल नर्तकी को तुरंत सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में नर्तकी द्वारा पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से माती निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी