फतेहपुर क्षेत्र में बढ़ी अपराध की रफ्तार

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र में अपराध की रफ्तार तेज हो गयी है। हत्या लूट दुष्कर्म सहित अन्य अपराध

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 02:05 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 02:05 AM (IST)
फतेहपुर क्षेत्र में बढ़ी अपराध की रफ्तार
फतेहपुर क्षेत्र में बढ़ी अपराध की रफ्तार

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र में अपराध की रफ्तार तेज हो गयी है। हत्या, लूट, दुष्कर्म सहित अन्य अपराध चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस उनका सुराग लगाने में असफल हो रही है। जनवरी से लेकर 20 नवंबर तक कई जघंय घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है। कुछेक मामलों को छोड़कर पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है।

आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के कारण ग्रामीणों में भय का महौल है। लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन हो रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहा है।

18 जनवरी को क्षेत्र के बंदउवा बस स्टैंड के पास अपराधियों ने सुनील सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अभीतक नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

29 जनवरी को भेटौरा में पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

2 फरवरी को सलैया कला पंचायत की मुखिया गिरजा देवी के पति छोटू यादव उर्फ सत्येन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एकमात्र आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।

13 मार्च को गुरपा ओपी क्षेत्र के कृष्णा मोड़ के पास सोये वृद्ध की हत्या धरदार हथियार से किया गया। इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

एक मई को फतेहपुर बाजार निवासी संतोष वर्मा से हथियारबंद अपराधियों ने रुपये लूट लिया। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।

22 मई को राघोपुर गाव में सुधा देवी की हत्या उसके पति ने धरदार हथियार से की थी।

24 मई को थाना क्षेत्र के एक गाव में नबालिग बच्ची के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया था।

4 जुलाई को गुरपा ओपी क्षेत्र के रैंगनी जंगल में वजीरगंज थाना क्षेत्र के कशियाडीह निवासी श्रवण माझी एवं कृष्णा पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है, पर पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

19 जुलाई को पकड़िया में ससुराल आए व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।

वहीं हसरा निवासी शंभू सिंह की हत्या जहर देने का आरोप लगाते हुए उसके स्वजनों ने केस दर्ज कराया था।

23 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गाव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। आरोपी उमेश साव पुलिस पकड़ से दूर है।

22 अगस्त को थाना क्षेत्र के एक गाव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया गया।

31 अगस्त को लोधवे के जंगल लोधवे निवासी 60 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

21 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के एक गाव में अपराधियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

3 नवबंर को नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया।

15 नवबंर को हथियार बंद अपराधियों ने सलैया कला पंचायत की मुखिया गिरजा देवी पर जानलेवा हमला किया।

16 नवबंर को ठेकही निवासी रामबली माझी की हत्या कर शव को टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बादल बिगहा में फेंक दिया था।

20 नवबंर को कशियाडीह निवासी रामानंद यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अपराध नियंत्रण के लिए बनाया गया था गुरपा ओपी :

फतेहपुर थाना क्षेत्र में 23 पंचायत का भार था। इसको देखते हुए 15 जुलाई 2018 को गुरपा ओपी बनाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आपराधिक, नक्सल, शराब सहित अन्य अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गुरपा ओपी बनाया गया। संसाधन बढ़ने के बाद भी अपराध दर्ज में कोई कमी नहीं आयी है।

chat bot
आपका साथी