Crime in Kaimoor: पकड़े गए Bihar Gang के चार चोर, UP में बिना कागजात बेच देते थे चोरी के वाहन

कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार और उत्‍तर प्रदेश से जुड़े एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसके कारनामों से पूरा शहर परेशान था। बिहार से चुराए गए वाहन बगैर कागजात UP में बेच दिए जाते थे।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:34 PM (IST)
Crime in Kaimoor: पकड़े गए Bihar Gang के चार चोर, UP में बिना कागजात बेच देते थे चोरी के वाहन
कैमूर में चोरी के वाहन के साथ पकड़े गए आरोपित। जागरण।

भभुआ, जेएनएन। कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार और उत्‍तर प्रदेश से जुड़े एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामों से पूरा शहर परेशान था। बिहार से चुराए गए वाहन बगैर कागजात UP में बेच दिए जाते थे। बुधवार की रात पुलिस के हाथ गिरोह के चार चोर लगे और चोरी गए दो ट्रैक्‍टर भी बरामद किए गए।

गिरफ्त में आए बिहार-यूपी के चार चोर

पुलिस की गिरफ्त में आए चार चोर बिहार और यूपी के हैं। उनकी पहचान यूपी के चंदौली जिले के ईलियां थानांतर्गत खखरा निवासी धर्मेंद्र बिंद के बेटे बनारसी बिंद, रोहतास के शिवसागर थानांतर्गत खडिहां गांव निवासी ब्रजबिहारी सिंह यादव के बेटे विक्‍कू कुमार, बक्‍सर जिले के ईटाढ़ी गांव निवासी रिगू पाल के बेटे मुन्‍ना पाल और यूपी के गाजीपुर जिला के गहमर थानांतर्गत के लहना गांव निवासी दिलीप कुमार के बेटे मनीष राम के रूप में हुई है। दोनों उत्‍तर प्रदेश मूल निवासी चोर ने रोहतास में डेरा रखे हुए थे। 

एसपी ने सुनाई सफलता की कहानी

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बुधवार की देर शाम शहर में वाहनों की जांच चल रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली की दो लोग एक ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश से चोरी कर भभुआ सोनहन के रास्‍ते भाग रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई की और बारे मोड़ के पास एक ब्लू रंग के न्यू हालैंड ट्रैक्टर पकड़ा। उसपर बनारसी बिंद और विक्कू कुमार थे। दोनों ने बताया कि ये लोग मोहनियां में छिप कर रहते हैं। बनारसी बिंद ने बताया कि उन लोगों का एक गिरोह है, जो यूपी-बिहार के वाहनों की चोरी कर बेचते हैं। इसमें विक्कू कुमार के अलावा मुन्ना पाल व मनीष राम व यूपी के वाराणसी आदमपुर थाना के कोयला बाजार निवासी अजय चौहान शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद मिला एक और ट्रैक्‍टर

गिरफ्तार बनारसी बिंद की निशानदेही पर मुन्ना पाल व मनीष राम के पास से एक इंडोफार्म ट्रैक्टर बरामद किया गया। ये औरंगाबाद से इसी गैंग ने चुराया था। उसे रामगढ़ के नोनार से बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि अजय चौहान उत्तर प्रदेश का कुख्यात है। उसपर रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट आदि लगभग 14 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि मुन्ना पाल व मनीष राम भी यूपी के बलुआं थाना से शराब के मामले में जेल जा चुके हैं। मुन्ना पाल की एक गाड़ी स्कार्पियो बलुआं थाना में जब्त है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों जब्त ट्रैक्टर की चोरी के संबंध में बारूण थाना औरंगाबाद एवं सैय्यदराजा थाना में कांड दर्ज है। जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई में सोनहन थानाध्यक्ष, चांद थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस जवानों को शामिल किया गया था।

chat bot
आपका साथी