कैमूर से तेजी से भाग रहा Corona; लोगों की समझदारी का है असर, मगर सतर्कता बरतना अब भी जरूरी

कैमूर जिले में कोरोना का संक्रमण अब काफी कम हो गया है। अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या काफी कम रह रही है। वहीं मौत का मामला भी अब कम सामने आ रह है। जिले में 24 घंटा के अंदर किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:52 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:52 PM (IST)
कैमूर से तेजी से भाग रहा Corona; लोगों की समझदारी का है असर, मगर सतर्कता बरतना अब भी जरूरी
कैमूर में नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में कोरोना का संक्रमण अब काफी कम हो गया है। अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या काफी कम रह रही है। वहीं मौत का मामला भी अब कम सामने आ रह है। जिले में 24 घंटा के अंदर किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इससे मरने वालों की संख्या 78 है, जबकि जिले में लगातार दूसरे दिन 2182 लोगों की जांच में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।

वहीं 24 घंटा के अंदर तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4306 है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 4242 है। जिले में रिकवरी की दर 98.51 प्रतिशत है। जिले में अब तक 675110 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अधौरा में 0, भभुआ में 4, भगवानपुर में 2, चैनपुर में 1, चांद में 0, दुर्गावती में 0, कुदरा में 2, मोहनियां में 0, नुआंव में 0, रामगढ़ में 0 और रामपुर में 1 एक्टिव मामले हैं।

इसके अलावा एक अन्य जिले का पॉजिटिव है। जिले के अधौरा प्रखंड में 28, भभुआ में 340, भगवानपुर में 181, चैनपुर में 204, चांद में 246, दुर्गावती में 203, कुदरा में 250, मोहनियां में 259, नुआंव 203, रामगढ़ में 205 व रामपुर में 63 लोगों की जांच हुई। वहीं अधौरा में 3933, भभुआ में 42908, भगवानपुर में 12313, चैनपुर में 17673, चांद में 18800, दुर्गावती में 17416, कुदरा में 24739, मोहनियां में 26212, नुआंव में 14997, रामगढ़ में 19616, रामपुर में 11277 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। यानी अब तक जिले में कुल 209944 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी