जीटीरोड पर कंटेनर ने 11 वर्षीय बालक को कुचला

गया। शेरघाटी थाना के जीटी रोड स्थित पथलकट्टी गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने 11 वर्षीय लखन कुमार मांझी को कुचल दिया जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM (IST)
जीटीरोड पर कंटेनर ने 11 वर्षीय बालक को कुचला
जीटीरोड पर कंटेनर ने 11 वर्षीय बालक को कुचला

गया। शेरघाटी थाना के जीटी रोड स्थित पथलकट्टी गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने 11 वर्षीय लखन कुमार मांझी को कुचल दिया जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। बालक अपने घर से साइकिल से दुकान में सामान लाने जा रहा था। धक्का मारने वाला कंटेनर भागने में सफल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चा अपने गांव से के स्थानीय दुकान में साइकिल से जा रहा था इसी बीच विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही कंटेनर ने कुचलते हुए फरार हो गया। लोग जब तक कंटेनर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, तब तक वह भागने में सफल हो गया। शेरघाटी थाना को दुर्घटना की जानकारी दी गई। शेरघाटी पुलिस कंटेनर को पकड़ने के लिए पीछा की परंतु असफल रही। घटना के बाद स्थानीय स्वजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर घटनास्थल पर जीटी रोड को जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद स्थानीय उप प्रमुख लाल बहादुर शास्त्री एवं थानाध्यक्ष अरविद कुमार की पहल के बाद सड़क से जाम हटाया गया।

शास्त्री ने बताया कि मृतक के आश्रित को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल 3000 एवं पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20000 की राशि दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 400000 मुआवजे की राशि के लिए संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शेरघाटी के अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद जाम हटाया गया है। मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी