कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन मनाया

गया गया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम के प्रांगण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन कोरोना संक्रमण के कारण सादगी पूर्वक समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM (IST)
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन मनाया
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन मनाया

गया : गया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम के प्रांगण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन कोरोना संक्रमण के कारण सादगी पूर्वक समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर पूर्वमंत्री अवधेश कुमार सिंह, मोहन श्रीवास्तव, सुमंत कुमार, जिला के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंडों मे कार्यक्रम किया। जिला के सभी प्रखंड में जन्मदिन मनाया गया और सभी तबके के लोग सैकड़ों की संख्या में भाग लिया है।, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्बारा रक्तदान का कार्यक्रम रेडक्रास सोसायटी में किया गया। इस कार्यक्रम में 51 युवाओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस लिजाध्यक्ष लाछो देवी,डॉ. शशि शेखर,पूर्व विधायक जीएस रामचन्द्र दास, बाबुलाल प्रसाद सिंह, प्रदीप शर्मा, धर्मैद्र कुमार निराला,मो.खैरूद्दीन, रणजीत सिंह,इंटक प्रकोष्ठ अशोक सिंह,नंदलाल यादव, संतोष कुमार,गिरेद्र कुमार,मो. जुबैर अहमद खान, ओकार नाथ सिंह, ओकार यादव, माधुरी गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों असहाय जरूरतमंद लोग शामिल हुए।

वहीं, दूसरी ओर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो.विजय कुमार मिठू, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिकू गिरी, विनोद बनारसी, प्रशांत कुमार गणेश, ब्रजेश राय, प्रो. अनिल कुमार सिन्हा आदि ने फल्गु नदी किनारे झोपड़पट्टी में बसे लोगों चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण स्थित कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय,बहादुर गिर आदि जगहों पर कोरोना वायरस महामारी से बचाव वाले सामग्रियों का वितरण किया गया।

राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई : कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के 51 वें जन्मदिन पर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी ही देश के भविष्य हैं। उधर मगध जनसंघर्ष समिति संस्थापक प्रहलाद यादव ने इन्हें जन्म दिवस की शुभकामना हुए कहा कि राहुल देश का उभरता खितारा है एवं महागठबंधन के चहेते नेता हैं। वर्तमान समय में जो देश की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भारी क्षति हुई है, उसे राहुल के नक्शे कदम पर चल कर ही पूरा किया जा सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के संतोष ठाकुर ने की। इस अवसर पर रामाश्रय सिंह, मोहम्मद कयूम, प्रदीप मांझी, धर्मवीर पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी