कांग्रेस विधायक ने नगर परिषद पर बोला हमला, पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी खड़े किए सवाल

सदर विधानसभा के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने भोज के आयोजन को लेकर नगर परिषद पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के इस काल में रात्रि भोज और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:09 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:09 AM (IST)
कांग्रेस विधायक ने नगर परिषद पर बोला हमला, पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी खड़े किए सवाल
कांग्रेस विधायक ने की प्रेस वार्ता। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जेएनएन, औरंगाबाद। सदर विधानसभा के विधायक आनंद शंकर सिंह ने नगर परिषद प्रशासन पर हमला बोला है। उन्‍होंने रविवार को प्रेस वार्ता कर नगर परिषद की कार्यशैली पर निशाना साधा। इसके साथ ही जिले की विधि-व्‍यवस्‍था, धान खरीद आदि को लेकर उन्‍होंने पुलिस व प्रशासन को भी निशाने पर रखा।

विधायक ने कहा कि नगर परिषद ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई हैं। हजारों की संख्या में लोग बिना मास्क के पार्क उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। जहां एक तरफ प्रशासन आम लोगों से संयम बरतने एवं सतर्क रहने की सलाह देता है तो दूसरी तरफ अपनी उपस्थिति में हजारों के संख्या के साथ रात्रि भोज एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करता है। यह अत्‍यंत चिंताजनक है।

विधायक ने कहा, अपराध पर लगाम लगाने में विफल है प‍ुलिस

विधायक ने कहा कि आइडीबीआइ का एटीएम काटकर चोर करीब 22 लाख रुपये लेकर भाग गए। वहीं रिलायंस ट्रेंड्स मॉल से लाखों की चोरी हो गई परंतु पुलिस अब तक कुछ नहीं कर सकी है। हर रोज शहर में चोरी की घटना बढ़ रही है परंतु पुलिस प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ऐसी स्थिति में औरंगाबाद पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

धान खरीदारी पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द किसानों के हित में धान क्रय केंद्र सभी जगहों पर खोलने का काम करें ताकि किसानों का पूरा धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके। धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण किसान अपने धान को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। पैक्स अध्यक्ष के द्वारा समय पर धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। वहीं किसानों का रसीद लेकर बिचौलियों के द्वारा धान को पैक्स अध्यक्ष खरीदते हैं जिससे किसानों को नुकसान होता है। पैक्स को समय पर धान खरीदने की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को सही लाभ मिल सके।

chat bot
आपका साथी