कांग्रेस ने गया स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम बदलने की मांग को लेकर संघर्ष का किया एलान

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम बदलने की मांग की । पार्टी ने इसका नामकरण विष्णु-बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय करने की मांग को लेकर संघर्ष का एलान किया। अगले रविवार को संघर्ष समिति का गठन भी किया जाएगा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:46 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:01 AM (IST)
कांग्रेस ने गया स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम बदलने की मांग को लेकर संघर्ष का किया एलान
गया स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। गया समाहरणालय के समक्ष स्थित भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी (Bihar Congress Party) के नेता व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (South Bihar Central University) का नाम बदलने की मांग की । पार्टी ने इसका नामकरण विष्णु-बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय (Vishnu-Budh Central university) करने की मांग को लेकर संघर्ष का एलान किया।

चंपारण स्थित केंद्रीय विश्‍वविद्यालय का नाम बदला

कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू ने कहा कि बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण गया में कराने के लिए संघर्ष समिति के बैनर तले लंबा संघर्ष चला। उसके बाद गया में सीयूएसबी व  मोतिहारी में उत्तर बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (North Bihar Central University) का निर्माण की स्वीकृति हुई। मोतिहारी चंपारण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of Nation Mahatma Gandhi) की सत्‍याग्रह आंदोलन (Satyagrah Aandonlan) की भूमि है। इस कारण उत्तर बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (Mahatma Gandhi Central University) कर दिया गया। परंतु मोक्ष व ज्ञान की धरती विश्व विख्यात गया-बोधगया जहां भगवान विष्णु व बुद्ध की स्थली है। इसलिए दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण विष्णु -बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय करने की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी ने फिर संघर्ष करने का एलान किया है। इसी क्रम में इसके लिए अगले रविवार को संघर्ष समिति के गठन के लिए विस्तारित बैठक होगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मांग करने वाले नेताओं में पूर्व विधायक मो. खान अली,पूर्व पार्षद शशि किशोर शिशु, बिहार प्रदेश कांग्रेस चितिक्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ हामिद हुसैन, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी,  शिव कुमार चौरसिया, राजेश्वर पासवान सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, बृजमोहन शर्मा, प्रो मुंद्रिका सिंह, प्रो अरुण कुमार प्रसाद आदि शामिल है।

chat bot
आपका साथी