ऑटो और बोलेरो में हुई टक्कर, एक की मौत, छह घायल

डोभी रविवार को डोभी-चतरा सड़क मार्ग मे कोसमा मोड के पास झारखंड की ओर से आ रही ऑटो में डोभी की ओर से जा रहा बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:07 AM (IST)
ऑटो और बोलेरो में हुई टक्कर, एक की मौत, छह घायल
ऑटो और बोलेरो में हुई टक्कर, एक की मौत, छह घायल

डोभी : रविवार को डोभी-चतरा सड़क मार्ग मे कोसमा मोड के पास झारखंड की ओर से आ रही ऑटो में डोभी की ओर से जा रहा बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। परंतु बोलेरो वाहन भागने मे सफल रहा। ऑटो मे सवार झारखंड के हंटरगंज थाना के केदली गाव के सरदार अशोक सिंह(55 वर्षीय) की मौत घटनास्थल पर हो गई। ऑटो मे सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आटो चालक डोभी थानाक्षेत्र के रानीचक गांव का सुनील यादव और ऑटो मालिक सुरेश यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। जिससे सुनील के परिजनों द्वारा दोनों को गया शहर स्थित निजी नर्सिग होम में इलाज करवाया जा रहा है।

घायलों में एक ही परिवार झारखंड के नावाडीह गाव के चार लोग शामिल है। एक वर्षीय बच्चा भी घायल है। अन्य घायलों में मोहम्मद हसीब (34 वर्ष), शाहीन प्रवीण (32 वर्ष), मोहममद अब्बान (1 वर्ष) और मोहम्मद रजा (6 वर्ष) है। मोहम्मद हसीब अपने बच्चों और पत्‍ि‌न के साथ डोभी बाजार जा रहे थे। वहीं अन्य घायल पिंडरी गाव के महमूद आलम(40 वर्ष) और औरंगाबाद के रामाधार पाडे है। रामाधार पाडे अपनी बेटी के घर हंटरगंज के झिकटिया गाव से औरंगाबाद वापस लौट रहे थे। सभी घायलों को हंटरगंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जयप्रकाश नारायण अस्पताल गया रेफर कर दिया गया। घटना के विरोध मे मृतक के स्वजनों के द्वारा डोभी-चतरा सड़क मार्ग को आधा घटा तक जाम कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य आधा दर्जन वाहन के शीशे को भी तोड़ डाला। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने कमान संभालते हुए आक्रोशित सभी स्वजनों को शात करवाया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है। घटना के बाद बोलेरो वाहन भागने मे सफल रहा। ऑटो को डोभी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी